प्रयागराज

बाहुबली अतीक अहमद की शान में शायरी पढ़ते ही चर्चा में आए इमरान, अब बने राज्यसभा उम्मीदवार, जानें सियासी सफर

प्रतापगढ़ जिला के रहने वाले इमरान को कुछ साल पहले कुछ ही जिलों के लोग जानते थे लेकिन आज देश में चर्चा है। अब वह कांग्रेस में शामिल होकर सियासी मैदान में उतर गए। सियासी दुनिया में इमरान का नाम तब चर्चा में आया जब कांग्रेस ने चुनावों के दौरान उन्हें अहम जिम्मेदारियां देनी शुरू कीं।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2022, 9:14 AM IST
बाहुबली अतीक अहमद की शान में शायरी पढ़ते ही चर्चा में आए इमरान, अब बने राज्यसभा उम्मीदवार, जानें सियासी सफर
बाहुबली अतीक अहमद की शान में शायरी पढ़ते ही चर्चा में आए इमरान, अब बने राज्यसभा उम्मीदवार, जानें सियासी सफर

प्रयागराज: राज्यसभा के लिए राजनीतिक पार्टियों ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ के रहने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से कांग्रेस की ओर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए गए हैं। शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने हाल के वर्षों में तेजी से सियासी सीढ़ियां चढ़ीं हैं। शायरी का अंदाज तो निराला होने की वजह से वह राजनीतिक गलियारों में पैर जमाना शुरू कर दिया और कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए और नेतृत्व के बेहद करीब हो गए। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान इमरान को बड़ी-बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी थी। इसके साथ ही बाहुबली माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ से नजदीकी को लेकर भी इमरान चर्चा में रहे हैं।

देश में बनाई पहचान

प्रतापगढ़ जिला के रहने वाले इमरान को कुछ साल पहले कुछ ही जिलों के लोग जानते थे लेकिन आज देश में चर्चा है। अब वह कांग्रेस में शामिल होकर सियासी मैदान में उतर गए। सियासी दुनिया में इमरान का नाम तब चर्चा में आया जब कांग्रेस ने चुनावों के दौरान उन्हें अहम जिम्मेदारियां देनी शुरू कीं।

लोकसभा चुनाव में बन चूंके हैं उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी ने इमरान को लोकसभा चुनाव में भी उतरा था। यूपी विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में इमरान को शामिल किया, तब उनका नाम फिर चर्चा में आया। चुनाव के दौरान प्रचार के लिए उन्हें हेलिकॉप्टर भी दिया गया था। तब से ही माना जा रहा था कि इमरान सियासत में कोई न कोई बड़ा मुकाम जल्द हासिल करेंगे।

बाहुबली अतीक अहमद के साथ अच्छा संबंध

शायरी और सियासी सफर को साथ लेकर चलने वाले इमरान माफिया अतीक के साथ अपने संबंधों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर अतीक और उसके भाई अशरफ के साथ तस्वीरें आज भी मौजूद हैं। इमरान प्रतापगढ़ी के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीरमें वह अतीक अहमद तो दूसरे में अशरफ के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ यह भी लिखा गया है कि ‘कल रात अतीक भाई और अशरफ साहब हमारी कुटिया पर एक छोटी सी दावत पर तशरीफ ले आए थे। यह पोस्ट 22 अप्रैल 2015 की हौ। इसके साथ ही वह यूट्यूब चैनल में बाहुबली अतीक अहमद की शान की शायरी पढ़कर यूट्यूब पर अपलोड किया और जमकर वाहवाही लूटी। इस शायरी के बाद से इमरान प्रतापगढ़ी चर्चा में आये थे।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर