प्रयागराज

उत्तर प्रदेश की पहली एसी कोर्ट का लोकार्पण ,इलाहाबाद हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस गोविंद माथुर ने उद्घाटन

इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और एडमिनिस्ट्रेटिव जज ने किया उदघाटन
less than 1 minute read
डिस्ट्रिक कोर्ट
हाईकोर्ट

प्रयागराज। प्रयागराज में शनिवार को लंबे समय का इंतजार के बाद प्रयागराज में यूपी की पहली वातानुकूलित जिला अदालत का लोकार्पण किया गया। इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और जिला न्यायालय प्रयागराज के एडमिनिस्ट्रेटिव जज जस्टिस शशिकांत गुप्ता जिला अदालत के नए नए भवन का लोकार्पण किया। जिला न्यायलय की यह इमारत पुरानी बिल्डिंग के पास में बनाई गई है।

उत्तर प्रदेश की पहली और पूरी तरह से वातानुकूलित नवनिर्मित पांच मंजिला इमारत में 24 एसी कोर्ट रूम बनाए गए हैं। इस नई बिल्डिंग के लोकार्पण एवं बाद जिला जज समेत एडीजे अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश मुकदमे की सुनवाई करेंगे। नई इमारत में वकीलों और वादकारियों के लिए पीने के पानी और बैठने की व्यवस्था की गई है। भव्य इमारत को बनने में कई साल के का समय लगा है।

जिला न्यायालय के नए भवन के लोकार्पण के मौके पर हाई कोर्ट के दस सीनियर जज के साथ ही जिला जज भी मौजूद रहे। इस मौके पर चीफ जस्टिस और हाई कोर्ट के दूसरे जजों ने जिला न्यायालय के नए कैंपस में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।नए भवन के लोकार्पण के मौके पर जिला अदालत के सभी कर्मचारी और अधिकारी साथी अधिवक्ता गण मौजूद रहे जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से जिला कोर्ट की पुरानी बिल्डिंग से से नई बिल्डिंग को जोड़ने के लिए कोरिडोर खोले जाने की मांग की इस दौरान उच्चन्यायलय के जजों ने पुराणी इमारत को भी देखा और नवनिर्मित भवन का भी अवलोकन किया।

Published on:
10 Aug 2019 09:56 pm
Also Read
View All
अतीक के बेटे के एक्सीडेंट का वीडियो: डिवाइडर से टकरा हवा में उछली क्रेटा, आखिरी बार अबान बोला- मुझे बचा लो

उमर अहमद के करीबियों पर कसा शिकंजा! अतीक अहमद के गैंग को लेकर एक्शन में पुलिस

Azam Khan Land Case: 20 साल पुराना जमीन विवाद फिर खुला! आजम खान से जुड़े मामले में SIT जांच, अतीक के करीबियों का भी नाम

Atiq Ahmed Son Aban Funeral: मातम के बीच भी नहीं बदला अतीक परिवार के समर्थकों का अंदाज! काफिले की 30 गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने और धमकाने के आरोप

मौत से लड़ रहे अबान के दोनों दोस्त;  उमर का फेफड़ा फटा तो जैद की दिमागी हालत बिगड़ी, भाई अहजम ने कब्रों पर पढ़ी फातेहा