प्रयागराज

RCTC ने दिया खास तोहफा, प्रयागराज से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन

Bharat Gaurav Train
Bharat Gaurav Train

प्रयागराज के श्रद्धालुओं के लिए IRCTC एक खास तोहफा मिलने वाला है। 27 अप्रैल से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराई जाएगी। यह 12 दिन और 11 रातों का सफर होगा, जो गोरखपुर से शुरू होकर प्रयागराज संगम स्टेशन से भी गुजरेगा।

सात ज्योतिर्लिंगों की कराई जाएगी यात्रा

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, गुजरात के सोमनाथ और नागेश्वर, नासिक के त्र्यंबकेश्वर, पुणे के भीमाशंकर और संभाजीनगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा द्वारकाधीश मंदिर और पंचवटी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा।

खाने-पीने, ठहरने और घूमने की पूरी व्यवस्था शामिल

IRCTC ने इस यात्रा के लिए तीन श्रेणियां रखी हैं। इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट। पैकेज में खाने-पीने, ठहरने और घूमने की पूरी व्यवस्था शामिल है। साथ ही यात्रियों के लिए EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं। यह यात्रा 8 मई को समाप्त होगी।

Updated on:
01 Apr 2026 11:20 pm
Published on:
01 Apr 2026 11:20 pm