प्रयागराज

प्रयागराज में जगुआर ने 8 को रौंदा, 1 की मौके पर ही मौत, लोग बोले- नशे में था चालक

प्रयागराज में एक ओवर स्पीड जगुआर कार ने 10 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हैं। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

less than 1 minute read
प्रयागराज में जगुआर कार ने 10 लोगों को रौंदा, PC- X

प्रयागराज में एक ओवर स्पीड जगुआर कार ने 8 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 1 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हैं। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। हादसा धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर इलाके में हुआ।

ये भी पढ़ें

केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक नाराज? अयोध्या दौरा किया रद्द, क्या विज्ञापन में फोटो न छपना वजह या कुछ और…?

चालक के नशे में होने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। ओवर स्पीड होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और चालक ने 18 लोगों को रौंद दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में भी था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चला रहा युवक कामधेनु दुकान के मालिक का भतीजा है। वह अकेले गाड़ी चला रहा था। कार की स्पीड काफी ज्यादा थी।

हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़

हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने जगुआर कार में तोड़-फोड़ भी की। हादसे से गुस्साए लोगों ने रोड को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी हुई है। फिलहाल, मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकर कर दिया है।

ये भी पढ़ें

UP Govt Electric Vehicles: यूपी सरकार देगी 440 करोड़ की ईवी सब्सिडी,18 फीसदी बढ़ी हिस्सेदारी
Updated on:
19 Oct 2025 06:28 pm
Published on:
19 Oct 2025 05:56 pm
Also Read
View All
योगी के गढ़ से निकाली अविमुक्तेश्वरानंद ने गविष्टि गौ रक्षा यात्रा, पूछा- जिनको वोट दिया वो गाय की रक्षा कर रहें?

High Court News: नक्शा पास कराने के लिए PDA को नहीं देना होगा बेटरमेंट चार्ज, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई रोक

आज की चेतावनी: पूर्वी यूपी के 10 जिलों के लिए रेड, पश्चिमी पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- उनका ट्विटर हैंडल ब्लॉक, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी दिया बयान

‘आज के जमाने में असलहा लेकर चलता कौन है?’, हाईकोर्ट के शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा मांगने वाले सवाल पर क्या बोले बृजभूषण सिंह?