Keshav Prasad Maurya Afwah Yadav Afwah Gandhi Remark : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को 'अफवाह यादव और अफवाह गांधी' बता दिया है। उनका कहना है वे सिर्फ अफवाह उड़ाते हैं।
प्रयागराज : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को 'अफवाह यादव और अफवाह गांधी' बता दिया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव दिनभर अफवाह फैलाते रहते हैं और झूठ का प्रोपेगेंडा चलाते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने यह बातें LPG क्राइसिस को लेकर कही।
केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि देश में किसी भी प्रकार की कोई LPG की कमी नहीं है। रोज 75 लाख से अधिक सिलिंडर बुकिंग हो रहे हैं। हमारी विदेश नीति बहुत स्ट्रांग है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है। देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक है। हमारे जहाज होर्मुज स्टेट से गुजर रहे हैं। दो दिन में दो जहाज देश में पहुंच आएंगे।
ये भी पढ़ें
देश भर में हो रही LPG की किल्लत पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा था। अखिलेश यादव ने कहा था कि जब सरकार कह रही है कि देश में गैस की किसी भी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है तो यह लंबी-लंबी लाइनें क्यों लगी हैं। आखिर क्यों ऐसा हो रहा है? अखिलेश यादव ने अपने X अकाउंट पर लिखा, LPG का अब नया नाम है लापता गैस।
अखिलेश यादव ने कहा सरकार जनता को सिर्फ गुमराह कर रही है। सरकार के पास कोई प्लॉन नहीं है। अगर सरकार के पास कोई प्लान है तो उसे बताए। आखिर कब तक जनता परेशान होगी। कभी नोटबंदी की लाइन तो कभी LPG की लाइन…आखिर देश की जनता का कसूर क्या है?
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, 'पैनिक नहीं फैलाया जा रहा है। सरकार से पूछा जा रहा है कि उनकी क्या तैयारी है क्योंकि सोशल मीडिया के माध्यम से जो वीडियो सामने आ रही हैं, न्यूज के माध्यम से जो सामने आ रहा है, उसमें देखने को मिल रहा है कि लोग लंबी कतारों में खड़े हैं। सरकार समझे कि दिक्कत है और इससे निपटने के लिए सरकार क्या कर रही है, इसपर स्पष्ट रूप से अपनी बात को रखे।