प्रयागराज

बदायूं गैंगरेपः दोषियों को कानूनी दायरे में कुचलने का काम करेगी यूपी सरकार- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने बदायूं मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ इतनी कठोर कार्रवाई की जाएगी जिसका अंजाम देखने के बाद अपराधी कोई भी गलती करने से पहले सौ बार सोचेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2021, 7:04 PM IST
keshav prasad mauraya
पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताएंगे बूथ मैनेजमेंट का गुर।

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने बदायूं मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ इतनी कठोर कार्रवाई की जाएगी जिसका अंजाम देखने के बाद अपराधी कोई भी गलती करने से पहले सौ बार सोचेगा। उन्होंने कहा कि मामला को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा और उन्हें कम से कम समय में कठोर सजा दिलाने का काम किया जाएगा। यूपी सरकार दोषियों को कानूनी दायरे में कुचलने का काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि मामले से जुड़े अपराधी चाहे जितने भी रसूखदार हों, उन्हें कतई बख्शा नहीं जाएगा।

मामले पर सरकार संवेदनशील-

डिप्टी सीएम ने कहा कि बदायूं की घटना बेहद गंभीर है। सरकार मामले को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े अपराधी कितने भी रसूखदार क्यों न हों, वह कतई बख्शे नहीं जाएंगे। विपक्ष द्वारा मामले में सरकार पर उठाए जा रहे सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है, इस कारण ऐसे संवेदनशील मामलों में भी वह सियासत कर रहा है।

यह था मामला-

बदा दें कि बदायूं मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही दो अन्य आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में हैं। तीन जनवरी को बदायूं के उघैती इलाके के एक धर्मस्थल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई थी। महिला को एक कुएं में फेंक दिया गया था। बाद में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के साथ की गई क्रूरता की सच्चाई जान सभी हैरान रह गए थे।

Updated on:
8 Jan 2021, 7:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर