ऐसे हुआ गिरफ्तार-
वारदात के बाद से मुख्य आरोपी मंदिर का पुजारी फरार चल रहा था। गांव, शहर व प्रदेश भर में उसकी तलाश जारी थी। गुरुवार को यूपी सरकार ने आईजी रेंज राजेश पांडेय को बदायूं में कैंप लगार आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलते ही आईजी ने शाम को ही बदायूं का रुख किया, जहां उन्होंने एसपी संकल्प शर्मा, एडिशनल एसपी और सीओ संग बैठक की। आरोपी को पकड़ने के संबंध में गांव के प्रधान व अन्य संभ्रांत लोगों से भी बातचीत की गई। धर्म स्थल के आसपास से जुड़े प्रभावशाली लोगों से भी वार्ता हुई और देर रात कांबिंग शुरू हुई। आरोपी की तलाश में पुलिस दूसरे जिलों और प्रदेशों में दबिशें देती रही, लेकिन वह उघैती थाना क्षेत्र के ही गांव में छिपा मिला। गांववालों ने उसे खेत से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।