प्रयागराज

कौन हैं UPSC की ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे? कैडर आवंटन में कौन सा राज्य मिला; देखें, टॉप 10 रैंकर्स की कैडर लिस्ट

About UPSC Topper Shakti Dubey: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 पास करके भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुने गए उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया गया है। जानिए, शक्ति दुबे के बारे में।

2 min read
कौन हैं UPSC की ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे? कैडर आवंटन में कौन सा राज्य मिला। फोटो सोर्स X (@AhteshamFIN)

About UPSC Topper Shakti Dubey: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर राजस्थान को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस साल IAS के लिए चयनित 179 अभ्यर्थियों में से सबसे ज्यादा 29 उम्मीदवार यूपी के हैं। यह पिछले साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है, जब यूपी के 27 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। पिछले साल की तरह इस बार भी यूपी नंबर-1 पर रहा है।

ये भी पढ़ें

‘मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट’, अखिलेश यादव की खरी-खरी, बोले- SIR के लिए BLO को ट्रेनिंग नहीं दी गई

केवल 6 को ही होम कैडर मिला

हालांकि, चयनित 29 यूपी अभ्यर्थियों में से केवल 6 को ही होम कैडर मिला है। राजस्थान 21 चयनित अभ्यर्थियों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, लेकिन इस बार उसका प्रदर्शन गिरा है, क्योंकि पिछले साल यहां से 23 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। राजस्थान के सिर्फ 2 अभ्यर्थियों को होम कैडर मिला है।

शक्ति दुबे को होम स्टेट उत्तर प्रदेश कैडर मिला

जारी सूची के मुताबिक, UPSC 2024 की ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को होम स्टेट उत्तर प्रदेश (UP) कैडर मिला है।जबकि दूसरी रैंक प्राप्त करने वाली हरियाणा की हर्षिता गोयल को गुजरात कैडर आवंटित किया गया है। गौरतलब है कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें हर साल लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं। यह परीक्षा इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS), इंडियन रेवेन्यू सर्विस, इंडियन ट्रेड सर्विस सहित कई प्रतिष्ठित ग्रुप ‘A’ और ‘B’ केंद्रीय सेवाओं में करियर का मार्ग प्रशस्त करती है।

UPSC CSE 2024 के टॉप 10 रैंकर्स के कैडर

रैंककैंडिडेटकैटेगरीहोम स्टेटअलॉट हुआ कैडर
1शक्ति दुबेजनरलयूपीयूपी
2हर्षिता गोयलजनरलहरियाणागुजरात
3डोंगरे अर्चित परागजनरलमहाराष्ट्रकर्नाटक
4शाह मार्गी चिरागजनरलगुजरातगुजरात
5आकाश गर्गजनरलदिल्लीAGMUT
6कोमल पुनियाजनरलउत्तराखंडयूपी
7आयुषी बंसलजनरलमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश
8राजकृष्ण झाजनरलबिहारबिहार
9आदित्य विक्रम अग्रवालजनरलहरियाणायूपी
10मयंक त्रिपाठीजनरलयूपीयूपी

कौन हैं ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे

बता दें कि UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम 22 अप्रैल 2025 को जारी किया था। इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न सेवाओं के लिए किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UPSC CSE 2024 के टॉप 5 में 3 महिलाएं शामिल थीं। रैंक 1 प्रयागराज की शक्ति दुबे को मिली थी। उन्हें कुल 1043 अंक प्राप्त हुए, जो कि 51.5% के बराबर है। लिखित परीक्षा में उन्हें 843 अंक, जबकि इंटरव्यू में 200 अंक मिले। शक्ति दुबे प्रयागराज के नैनी क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके पिता देवेंद्र दुबे यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। शक्ति ने अपनी स्कूली शिक्षा SMC घूरपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से B.Sc में टॉप किया और फिर BHU से M.Sc की, जहां वह दोबारा टॉपर रहीं।

ये भी पढ़ें

‘SIR की जगह अंदरखाने हो रहा NRC जैसा काम’, अखिलेश यादव बोले-चुनाव सुधार की शुरुआत आयोग से हो

Also Read
View All

अगली खबर