प्रयागराज

UP assembly election 2022: प्रयागराज से लेकर प्रतापगढ़ और कौशाम्बी का जाने मतगणना का हाल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या 3500 वोटों से हुए पीछे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रयागराज के 12 विधानसभा सीटों पर बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव प्रचार के लिए आये थे। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन भी नजर आईं थी। लेकिन प्रयागराज मंडल के साथ ही प्रयागराज की 12 सीटों पर सबकी नजर टिकी है। वहीं प्रतापगढ़ के 7 विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा पर टक्कर है। वहीं कौशाम्बी के तीनों सीटों पर भी रुझानों में सपा और भाजपा में सिर्फ लड़ाई है और अभी मतगणना जारी है। आइए जानते हैं ...

3 min read
UP assembly election 2022: प्रयागराज से लेकर प्रतापगढ़ और कौशाम्बी का जाने मतगणना का हाल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या 3500 वोटों से हुए पीछे

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। प्रयागराज के 12 विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा में भारी टक्कर रुझानों में जारी है। वहीं प्रतापगढ़ के 7 विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा पर टक्कर है। वहीं कौशाम्बी के तीनों सीटों पर भी रुझानों में सपा और भाजपा में सिर्फ लड़ाई है और अभी मतगणना जारी है। आइए जानते हैं कौन से दिग्गज नेता किस सीट पर आगे चल रहे हैं। प्रयागराज शहर दक्षिणी सीट भाजपा मंत्री नंद गोपाल नन्दी आगे चल रहे हैं। वहीं शहर पश्चिमी सीट से भाजपा मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और समाजवादी प्रत्याशी ऋचा सिंह के बीच भारी टक्कर चल रहा है। तो वहीं कौशाम्बी के सिराथू सीट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 3500 वोटों से समाजवादी गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल पीछे चल रहे हैं।

प्रयागराज के 12 विधानसभा का जाने हाल

प्रयागराज के 12 सीटों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं तो वहीं भाजपा के दोनों मंत्री आगे चल रहे हैं। फूलपुर से सपा आगे, सोरांव से सपा आगे, हंडिया से हाकिम लाल बिंद आगे, प्रतापुर से सपा प्रत्याशी विजमा यादव 1200 वोटों से आगे और फाफामऊ सीट भाजपा आगे है। प्रयागराज के शहर दक्षिणी सीट से लगभग 4000 वोटों से भाजपा के मंत्री नंद गोपाल नंदी सपा प्रत्याशी राइस चंद्र शुक्ला से आगे चल रहे हैं वहीं दूसरे चरण में भाजपा मंत्री शहर पश्चिमी सीट समाजवादी प्रत्याशी ऋचा सिंह से पीछे होने बाद हजार मतों से आगे हो गए हैं

डिप्टी सीएम चल रहे हैं पीछे

कौशाम्बी सिराथू विधानसभा सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 3500 मतों से पीछे चल रहे हैं। वहीं समाजवादी गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल आगे हैं। लेकिन केशव प्रसाद मौर्या और पल्लवी पटेल में टक्कर उतार और चढ़ाव को लेकर जारी है। वहीं चायल सीट से समाजवादी प्रत्याशी पूजा पाल आगे चल रहीं है। तो वहीं मंझनपुर से सीट समाजवादी पार्टी प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज आगे चल रहे हैं।

विधानसभा सिराथू 251

सपा- 24601

बीजेपी– 27987

भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से 3386 मतों से पीछे

विधानसभा मंझनपुर 252

बीजेपी-22922

सपा –28703

सपा के इंद्रजीत सरोज भाजपा के लाल बहादुर से 5781 मतों से आगे

विधानसभा चायल 253

बीजेपी/अपना दल-13452

सपा -14701

सपा की पूजा पाल भाजपा /अपना दल गठबंधन के नागेंद्र सिंह पटेल से 1249 मतों से आगे

प्रतापगढ़ में राजा भैया चल रहे हैं आगे

प्रतापगढ़ के सीट सीटों में भाजपा और समाजवादी पार्टी में भारी टक्कर जारी है। लेकिन प्रतापगढ़ के सबसे हॉट सीट कुंडा में सपा और जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी में भारी टक्कर जारी है। रुझानों में कुंडा सीट से राजा भैया आगे चल रहे हैं। वहीं समाजवादी प्रत्याशी गुलशन यादव पीछे चल रहे हैं। इसके साथ ही रामपुर खास सीट से आराधना मिश्रा आगे चल रहीं हैं। तो वहीं बाबागंज सीट पर सपा और भाजपा प्रत्याशी में टक्कर जारी है। रुझानों में दिग्गजों की लड़ाई जारी है। अभी स्पष्ट रूप से जीत-हार का फैसला होने में समय है।

प्रतापगढ़ से भाजपा के राजेन्द्र मौर्य 4883 मतों से अपनादल क की कृष्णा पटेल से आगे। पट्टी से सपा के रामसिंह पटेल 12594 मतों से भाजपा के राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती मंत्री से आगे। बाबागंज से जनसत्ता दल के विनोद सरोज 7794 मतों से सपा के गिरीश पासी से आगे। कुंडा से जनसत्ता दल के रघुराज प्रताप सिंह 5138 मतों से आगे गुलशन यादव से आगे। रामपुर खास से आराधना मिश्र मोना 4883 मतों से भाजपा के नागेश से आगे। रानीगंज से भाजपा के धीरज ओझा 4916 मतों से सपा के आरके वर्मा से आगे। विश्वनाथगंज से अपनादल एस के जीतलाल 15742 मतों से आगे, सपा के सौरभ सिंह से आगे।

Updated on:
10 Mar 2022 01:52 pm
Published on:
10 Mar 2022 01:47 pm
Also Read
View All