प्रयागराज

योगी सरकार में कोटेदार की दिखी दबंगई, राशन मांगने पर सड़क पर घसीटकर कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

एक तरफ जहां योगी सरकार मुफ्त राशन देने को लेकर खूब वाहवाही लूट रही है तो वहीं दूसरी ओर कोटेदारों की दबंगई से ग्रामीण परेशान नजर आते हैं। घंटों लाइन में खड़े होने के बावजूद राशन नहीं मिलता है। अगर राशन को लेकर आवाज उठाई तो कोटेदार मारपीट करता है। ऐसे ही एक मामला यमुनापार घूरपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित गांव बसवार में एक युवक को रोड पर घसीट-घसीट कर पिटाई किए जाने का।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2022, 10:22 PM IST
योगी सरकार में कोटेदार की दिखी दबंगई, राशन मांगने पर सड़क पर घसीट कर कर दी युवक पिटाई, वीडियो वायरल
योगी सरकार में कोटेदार की दिखी दबंगई, राशन मांगने पर सड़क पर घसीट कर कर दी युवक पिटाई, वीडियो वायरल

प्रयागराज: एक तरफ जहां योगी सरकार मुफ्त राशन देने को लेकर खूब वाहवाही लूट रही है तो वहीं दूसरी ओर कोटेदारों की दबंगई से ग्रामीण परेशान नजर आते हैं। घंटों लाइन में खड़े होने के बावजूद राशन नहीं मिलता है। अगर राशन को लेकर आवाज उठाई तो कोटेदार मारपीट करता है। ऐसे ही एक मामला यमुनापार घूरपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित गांव बसवार में एक युवक को रोड पर घसीट-घसीट कर पिटाई किए जाने का। वीडियो वायरल होने के बाद प्रयागराज पुलिस प्रशासन हरकत में आई और पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर दिया है। इसके साथ ही पीड़ित का मेडिकल के लिए भेजा गया।

लोग देखते रहे, वह पिटता रहा

गांव के लोग राशन लेने पहुंचे थे लेकिन कोटेदार की दबंगई इतनी थी कोई बोला नहीं। कोटेदार ने
युवक को बंधक बनाकर पीटा और उसके साथ उसकी पत्नी भी युवक को जमकर पिटाई की। घूरपुर थाना क्षेत्र के बसवार गांव का है, जहां युवक राधे मोहन निषाद कोटेदार धीरज निषाद के पास राशन लेने गया था। तभी कोटेदार ने किसी वजह से राशन देने से मना कर दिया। इसके बाद राशन को लेकर वाद विवाद बढ़ गया। जिसके बाद कोटेदार और उसके परिवार के कई लोगों ने राशन लेने गए राधे मोहन निषाद की जमकर पिटाई कर दी।

कोटेदार की दबंगई देखकर गांव के लोग भी बीच-बचाव करने की जहमत भी नहीं उठाई लेकिन भीड़ में किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही कोटेदार के ऊपर मुकदमा पंजीकृत हो गया और कार्रवाई की गई।

वायरल वीडियो के बाद हरकत में आयी पुलिस

वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कि राधे मोहन निषाद को कोटेदार धीरज निषाद और उसके परिवार के लोग जमकर पिटाई कर रहे हैं। पीड़ित को धक्का देकर झाड़ियों पर गिरा भी दिया जाता है। इसके साथ ही उसे कोटेदार के परिवार के सदस्य सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे है। साथ ही साथ देखा जा रहा है कि युवक के पैर तोड़ने की भी कोशिश की जा रही है, फिलहाल किसी तरह बीच-बचाव करते हुए पीड़ित कोटेदार के चंगुल से भागने में सफल रहा। जब घटना का पूरा वीडियो वायरल हुआ तो घूरपुर पुलिस हरकत में आई। घूरपुर थाना इंस्पेक्टर ने कहा कि पीड़ित से तहरीर लेकर कोटेदार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Updated on:
3 Jan 2022, 10:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल