प्रयागराज

प्रयागराज कुंभ 2019: संगम किनारे अकबर के किले में स्थापित होगी मां सरस्वती की प्रतिमा

कुंभ 2019 की तैयारी में जुटी उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला, मेले में आने वाले श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 12:30 PM IST
kumbh 2019
कुंभ 2019 से पहले अकबर के किले में स्थापित होगी मां सरस्वती की प्रतिमा

प्रयागराज। 2019 का चुनाव आने के पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मसला गरम होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश इसका केंद्र बना हुआ है। कुंभ 2019 की तैयारी में जुटी योगी आदित्यनाथ सरकार इस महाआयोजन के बहाने सियासी लक्ष्य भी साधने में लगी है। इन सबके बीच श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी धार्मिक मान्यताओं का खास ध्यान रखा जा रहा है।

इसी क्रम में संगम किनारे स्थित अकबर के किले में अक्षयवट के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए खोलने के साथ ही वहां वाग्देवी मां सरस्वती की प्रतिमा लगाने का फैसला हुआ है। बता दें कि यह किला अभी सेना के कब्जे में है इसलिए प्रतिमा स्थापित करने के लिए मेला प्रशासन ने जिला प्रशासन से सहमति भी ले ली है।

सेना से मिल गई है मंजूरी

गौरतलब है कि प्रयाग कुंभ गंगा—यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर होता है। पौराणिक रूप से मान्यता है कि अदृश्य सरस्वती का संगम प्रयाग में गंगा और यमुना से होता है। गंगा और यमुना का प्रत्यक्ष दर्शन हो जाता है लेकिन सरस्वती अदृश्य हैं। अब कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को मां सरस्वती का दर्शन कराने के लिए उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

12 फीट की होगी प्रतिमा

जानकारी के मुताबिक किले में सरस्वती कूप के पास यह 12 फीट उंची प्रतिमा लगेगी। गौरतलब है कि 14 जनवरी से कुंभ 2019 की शुरुआत होनी है ऐसे में प्रतिमा स्थापना का काम दिसंबर तक पूरा हो जाना है। प्रतिमा लगाने के लिए इलाहाबाद विकास प्रधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि सेना की सहमति के पहली बार ऐसा हो रहा है कि कुंभ के दौरान भक्त अक्षयवट का भी दर्शन कर सकेंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर