प्रयागराज

प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों पर लाठीचार्ज, छावनी में बदल गया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परिसर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षाओं को दो अलग-अलग दिन कराने के निर्णय के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। इस विरोध ने जिला और आयोग प्रशासन में हलचल मचा दी है। अब प्रतियोगी छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2024, 4:05 PM IST
Protest in Prayagraj

प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों पर लाठीचार्ज और आंदोलन के मद्देनजर सोमवार को आयोग परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आयोग की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया।

छावनी में बदल गया है उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परिसर

जैसे ही छात्र आयोग की ओर बढ़े पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इससे छात्र-छात्राओं के बीच भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद छात्र तितर-बितर हो गए लेकिन आंदोलनकारियों का हौसला नहीं टूटा। कई राज्य, जैसे दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तराखंड से भी छात्र इस विरोध में शामिल हुए थे। इसके अलावा, मौके पर पीएसी, पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात कर दी गईं।

क्या है छात्रों की मांग?

छात्रों की मुख्य मांग यह थी कि पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन में कराई जाए। छात्रों ने ‘हैशटैग यूपीपीएससी आरओ/एआरओ वनशिफ्ट’ अभियान को सोशल मीडिया पर चलाया जिसे 2.40 लाख अभ्यर्थियों ने समर्थन दिया। आयोग ने शाम को दोनों परीक्षाओं को दो ही दिन कराने का फैसला लिया। इसके बाद छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया और अब वे विरोध को और तेज कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

अखिलेश यादव ने लिखा, 'युवा विरोधी भाजपा का छात्राओं और छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय कृत्य है। इलाहाबाद में UPPSC में धांधली को रोकने के लिए अभ्यर्थियों ने जो जब माँग बुलंद की तो भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो उठी। हम फिर दोहराते हैं : नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। हम युवाओं के साथ हैं'।

Updated on:
11 Nov 2024, 4:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर