प्रयागराज

कोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही अतीक पर झपट पड़े वकील, पुलिस ने निकाला बाहर

प्रयागराज में उमेशपाल अपहरण कांड में अतीक समेत तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। लेकिन वकीलों का गुस्सा अभी कम नहीं हुआ है। मंगलवार को कोर्ट परिसर के बाहर अतीक पर वकील झपट पड़े।
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2023, 5:03 PM IST
Mafia Atiq Ahmad

प्रयागराज में उमेशपाल अपहरण कांड में अतीक समेत तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट के इस फैसले के बावजूद वकीलों का गुस्सा अभी कम नहीं हुआ है। मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट से निकलते समय अतीक पर वकील झपट पड़े। इस दौरान हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने किसी तरह वकीलों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद अतीक को नैनी जेल लेकर रवाना हो गई।

वकीलों की भीड़ देखकर पुलिस के छूटे पसीने
प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में अतीक की पेशी के दौरान वकीलों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सजा सुनाए जाने के बाद जब अतीक पुलिस कस्टडी में नैनी जेल के लिए रवाना हुआ तो परिसर के बाहर आते ही वहां का नजारा बदल गया। अतीक के खिलाफ वकीलों में गुस्सा चरम पर दिखा। इस दौरान वकील अतीक को पीटने के लिए झपट पड़े। यह देख पुलिस टीम के पसीने छूट गए। किसी तरह वकीलों को समझाया गया। इसके बाद पुलिस अतीक को लेकर नैनी जेल के ‌लिए रवाना हो गई।

अतीक अहमद की सजा पर जया ने जताई संतुष्टि
कोर्ट का फैसला आने के बाद उमेश की पत्नी जया पाल पहली बार मीडिया के सामने आई। उमेश की पत्नी और मां ने कोर्ट के फैसले की तारीफ की। उमेश की पत्नी जया पाल ने कहा कि अपहरण मामले में जज ने जो निर्णय लिया, वो सही है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रार्थना करूंगी कि अतीक अहमद और उसके परिवार को जब तक खत्म नहीं किया जाएगा, तब तक ये आतंक चलता रहेगा।

नैनी जेल के बाहर आधे घंटे तक खड़ी रही अतीक की वैन
प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस अतीक अहमद को लेकर नैनी जेल के लिए रवाना हो गई। नैनी जेल पहुंचने के बाद वहां आधा घंटा तक अतीक की वैन जेल के बाहर खड़ी रही। इससे जेल परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। हालांकि कोई हंगामें की सूचना नहीं मिली है।

यह है मामला
साल 2006 में प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल का अतीक ने अपहरण कर लिया था। इसी मामले में मंगलवार को प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अतीक समेत तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक, अशरफ समेत 10 लोग आरोपी थे। अशरफ समेत 7 लोगों को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

Updated on:
28 Mar 2023, 5:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर