प्रयागराज

UP Assembly Election 2022: पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन इन दिग्गज नेताओं ने झोंकी ताकत, रोड शो करके दिखाया एक दूसरे को दम

पांचवें चारण मतदान के लिए प्रचार के अंतिम दिन अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के दिग्गजों ने पूरे दमखम के साथ प्रचार किया। कांग्रेस पार्टी से प्रियंका गांधी और भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को साधने के लिए दोनों ने रोड शो के माध्यम से पूरी ताकत दिखाई। वहीं कौशाम्बी में समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत दिखाई। डिम्पल यादव और जया बच्चन ने समाजवादी प्रत्याशी पल्लवी पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
2 min read
UP Assembly Election 2022: पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन इन दिग्गज नेताओं ने झोंकी ताकत, रोड शो करके दिखाया एक दूसरे को दम
UP Assembly Election 2022: पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन इन दिग्गज नेताओं ने झोंकी ताकत, रोड शो करके दिखाया एक दूसरे को दम

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव का पाचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा। प्रचार प्रक्रिया 25 फरवरी के देर शाम के बाद थम गई है। पांचवें चारण मतदान के लिए प्रचार के अंतिम दिन अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के दिग्गजों ने पूरे दमखम के साथ प्रचार किया। कांग्रेस पार्टी से प्रियंका गांधी और भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को साधने के लिए दोनों ने रोड शो के माध्यम से पूरी ताकत दिखाई। वहीं कौशाम्बी में समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत दिखाई। डिम्पल यादव और जया बच्चन ने समाजवादी प्रत्याशी पल्लवी पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

प्रियंका ने दिखाया दम

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रचार के आखिरी दिन प्रयागराज पहुंचकर अपने पैतृक निवास आनंद भवन से रोड शो निकाला। कांग्रेस पार्टी से शहर उत्तरी के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के लिए वोट मांगी। प्रियंका गांधी के रोड शो में सड़कों पर भारी संख्या में जनसैलाब देखने को मिला। इसके साथ प्रियंका गांधी ने शहर दक्षिणी, पश्चिमी विधानसभा प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट करने की अपील की। प्रियंका गांधी प्रयागराज में रोड शो करने के बाद प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुईं और वहां पर प्रत्यशियों के लिए रोड शो किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिखाई ताकत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवें चरण के लिए प्रचार के अंतिम दिन प्रयागराज पहुंचकर अपनी ताकत दिखाई। रोड शो के माध्यम से 12 विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए फिर वोट करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने शहर के सभी विधानसभाओं में सभा को संबोधित किया और उसके बाद प्रयागराज के सड़कों पर रोड शो किया। एक तरफ जहां प्रियंका गांधी ने ताकत दिखाई वहीं शाम होते-होते सीएम योगी आदित्यनाथ ने ताकत दिखाई।

Published on:
26 Feb 2022 01:08 pm
Also Read
View All
हाईकोर्ट में कोडीन युक्त सिरप की सुनवाई: सिफारिश से नाराज जज ने खुद को मामले से किया अलग, बोले- काला दिन

क्लाइमेट चेंज का असर: ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसका, प्रयागराज में 2, 3, 4, 5, 6 अगस्त को झमाझम बारिश

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस