प्रयागराज

एचआरआई कैंपस में घुसा तेंदुआ, कुत्ते को बनाया शिकार, वैज्ञानिकों और शोधार्थियों में फैला दहशत

प्रयागराज के छतनाग वार्ड में स्थित हरिश्चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट के परिसर में दो दिन पहले आधी रात को एक तेंदुआ घुस आया था। शनिवार देर रात उसने अंदर घूम रहे एक कुत्ते पर हमला कर उसे मार डाला।
2 min read
Child dies in leopard attack in Vijayraghavgarh in Katni
Child dies in leopard attack in Vijayraghavgarh in Katni- फाइल फोटो-पत्रिका

प्रयागराज के छतनाग वार्ड में स्थित हरिश्चंद्र शोध संस्थान (एचआरआई) के परिसर में दो दिन पहले आधी रात को एक तेंदुआ घुस आया था। शनिवार देर रात उसने अंदर घूम रहे एक कुत्ते पर हमला कर उसे मार डाला। इस घटना से संस्थान के सुरक्षाकर्मी, वैज्ञानिक और शोधार्थी डर में हैं।

10 बजे से तेंदुए की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू

रविवार सुबह करीब 10 बजे से तेंदुए की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन अंधेरा होने तक उसका कोई पता नहीं चल सका। तेंदुए को पकड़ने के लिए परिसर में वॉच टावर एक और वॉच टावर नौ के पास पिंजरे लगाए गए हैं वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को अपने घरों और हॉस्टल से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही, आसपास के लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

पिछले दो महीने से तेंदुए की मौजूदगी बनी हुई है

प्रयागराज के हनुमानगंज इलाके में पिछले दो महीने से तेंदुए की मौजूदगी बनी हुई है। उसे ककरा, सुदुनीपुर और दुबावल जैसे कई गांवों में कई बार देखा जा चुका है। वन विभाग की टीम लगातार कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।

इसी बीच, तेंदुआ गंगा किनारे के रास्ते करीब 16 किलोमीटर का सफर तय कर झूंसी के छतनाग इलाके में पहुंच गया। शुक्रवार रात उसे छतनाग के श्मशान घाट के पास देखा गया था। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह हरिश्चंद्र शोध संस्थान के वॉच टावर नंबर एक, तीन और पांच के पास नजर आया, जिससे हड़कंप मच गया।

लापरवाही से लोगों में डर का माहौल

संस्थान में तैनात सुरक्षाकर्मी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि वह तबीयत खराब होने के बावजूद 12 फीट ऊंचे टावर पर ड्यूटी कर रहा था। तभी उसकी नजर नीचे खड़े तेंदुए पर पड़ी। कुछ देर के लिए वह घबरा गया, फिर तुरंत बाकी सुरक्षाकर्मियों और कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग अगर समय पर सक्रिय होता, तो तेंदुआ अब तक पकड़ा जा सकता था। विभाग की लापरवाही से लोग डरे हुए हैं क्योंकि अब तेंदुआ झूंसी की घनी आबादी वाले इलाकों में भी पहुंच गया है।

Updated on:
13 Oct 2025 06:46 pm
Published on:
13 Oct 2025 06:46 pm
Also Read
View All
प्रयागराज लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर: कमिश्नर के निरीक्षण में मिली खामियां, ठेकेदार को फटकार, भुगतान को लेकर दिया निर्देश

प्रयागराज में थमी गंगा, सुस्त पड़ी यमुना, पानी घटने की रफ्तार धीमी होने से फिर बढ़ी चिंता

Prayagraj School Case: 3 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप, 17 वर्षीय डांस टीचर हिरासत में, CCTV से जांच तेज

अब हिजाब पहनकर स्कूल नहीं जा पाएंगी मुस्लिम छात्राएं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- इस्लामी धर्म का हिस्सा नहीं

प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस