26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवरटेक विवाद में दरोगा से झगड़े के बाद आर्मी जवान की रॉड से की हत्या

करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव में शनिवार की देर रात वाहन ओवरटेक को लेकर हुई मारपीट में सेना के जवान विवेक सिंह की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
आर्मी के जवान की रॉड से पीटकर हत्या

आर्मी के जवान की रॉड से पीटकर हत्या

करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव में शनिवार की देर रात वाहन ओवरटेक को लेकर हुई मारपीट में सेना के जवान विवेक सिंह की मौत हो गई। विवेक दिल्ली में आर्मी के इंटेलिजेंस विभाग में तैनात थे और चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे।

दरोगा समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात कोहड़ार से लौटते समय विवेक का विवाद स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों से हो गया। बदमाशों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और अधमरा कर दिया। गंभीर स्थिति में उन्हें लखनऊ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रविवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक विवेक दो भाइयों में छोटे थे और तीन साल पहले शादी हुई थी। उनका दो साल का बेटा है। पुलिस ने इस घटना में दरोगा समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया

विवेक सिंह , जो दिल्ली में आर्मी में तैनात थे, अपनी चाचा की लड़की की शादी में हिस्सा लेने के लिए 29 नवंबर को घर आए थे। लौटते समय कोहड़ार के पास स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों से ओवरटेक विवाद के चलते उनके ऊपर हमला हो गया। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पिता उमाकांत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चाका, नैनी के पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक यूपी पुलिस का सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।