प्रयागराज

सांसद और विधायक रह चुके माफिया अतीक अब जेल में धोएंगे भैंस, ये पद मिला ?

Mafia Atiq Ahmed : उमेशपाल अपहरणकांड में उम्रकैद की सजा पाने वाले माफिया अतीक अहमद को जेल में काम करना पड़ेगा। साबरमती जेल प्रशासन ने उन्हें भैंस धोने के काम में लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2023, 4:05 PM IST
Mafia Atiq Ahmed

अय्याशी की जिंदगी जीने वाले अतीक को अब जेल में अन्य कैदियों की तरह ही रहना पड़ रहा है। वहीं उसे खाने में रोटी, दाल और चावल दिया जा रहा है। अतीक अहमद की बैरक भी बदल दी गई है। यहां अतीक अहमद कैदी नंबर 17052 के रूप में रह रहा है। इसके साथ ही उसे जेल प्रशासन ने काम में भी लगा दिया है। इसके बदले उसे 25 रुपए रोजाना दिहाड़ी दी जाएगी।

रोज मिलेगी 25 रुपए दिहाड़ी, खाते में जमा होगी
साबरमती जेल में अतीक अहमद का अकाउंट भी खोल दिया है। रोजाना अतीक के जेल में काम करने के बदले उसके पैसे उसके खाते में जमा कर दिए जाएंगे। अतीक अहमद की काम के बदले रोज की दिहाड़ी 25 रुपये होगी। माफिया डॉन को अकुशल कारिगर की श्रेणी में रखा गया है। आइए जानते हैं माफिया डॉन अतीक अहमद को जेल में कौन-कौन से काम करने पड़ेंगे।

अतीक अहमद को जेल में करना होगा काम
अतीक अहमद को अगर कुशल श्रेणी में रखा जाता तो उसे रोजाना की 40 रुपये दिहाड़ी दी जाती. जेल में अतीक को झाडू़ लगाना होगा। उसे बढ़ई का काम भी करना होगा। इतना ही नहीं उसे खेती करने और मावेशियों का ध्यान रखने का काम भी सौंपा गया है।

अब अतीक अहमद को जेल में भैंसो को नहलाना होगा। उन्हें चारा खिलाना होगा। उनकी साफ- सफाई करनी होगी। अतीक अहमद को कैदियों के दो जोड़ी कपड़े दिए गए हैं। जिसमें सफेद कुर्ता, पैजामा टोपी और गमछा शामिल है। जेल प्रशासन ने उसे खेती संग अन्य जिम्मेदारियां दी हैं। इसके बदले उसे 25 रुपए प्रतिदिन दिहाड़ी मिलेगी।

बैरक भी बदली गई, परिवार पर भी कसा शिकंजा
अय्याशी की जिंदगी जीने वाले अतीक को अब जेल का खाना खाना पड़ रहा है। इस खाने में रोटी, दाल और चावल शामिल है। अतीक अहमद की बैरक भी बदल दी गई है। उसे सजायाप्ता कैदियों के पक्के बैरेक में शिफ्ट कर दिया गया है। अब उसे पक्का कैदी कहा जाएगा। पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के बाद उसके परिवार पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है।

Updated on:
2 Apr 2023, 4:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर