प्रयागराज

Magh Mela 2022: 14 जनवरी से शुरू होगा माघ मेला, 40 प्रतिशत काम अधूरा

Magh Mela 2022: संगमनगरी में माघ मेले की तैयारी तेजी के साथ चल रही है। 14 जनवरी से माघ मेले का पहला स्नान पर्व मकर संक्रांति के साथ शुरुआत हो जाएगी, लेकिन माघ मेले की तैयारी अभी अधूरी है। मेला क्षेत्र में न तो अब तक बिजली का काम पूरा हुआ है, और न ही पीपा पुलों का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। मेला क्षेत्र में संतों का आगमन शुरू होने लगा है। मेला क्षेत्र में दूर-दराज से आने वाले संतों में आक्रोश देखा जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2022, 9:07 PM IST
14 जनवरी से शुरू होगा माघ मेला, 40 प्रतिशत काम अधूरा
14 जनवरी से शुरू होगा माघ मेला, 40 प्रतिशत काम अधूरा

प्रयागराज: संगमनगरी में माघ मेले की तैयारी तेजी के साथ चल रही है। 14 जनवरी से माघ मेले का पहला स्नान पर्व मकर संक्रांति के साथ शुरुआत हो जाएगी, लेकिन माघ मेले की तैयारी अभी अधूरी है। मेला क्षेत्र में न तो अब तक बिजली का काम पूरा हुआ है, और न ही पीपा पुलों का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। मेला क्षेत्र में संतों का आगमन शुरू होने लगा है। मेला क्षेत्र में दूर-दराज से आने वाले संतों में आक्रोश देखा जा रहा है।

तय समय सीमा के बाद भी माघ मेले का अब तक 40 प्रतिशत काम अधूरा है। मेले की तैयारियों को मेला आगाज के पहले पूरा कराने को लेकर कार्य जारी है। 14 जनवरी को माघ मेले का पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति का होगा। इस दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे।

स्वास्थ्य, पानी और बिजली आपूर्ति काम अधूरा

माघ मेला 2022 को शुरू होने में अभी मात्र पांच दिन बचे हैं लेकिन अब तक न बिजली के पोल में लाइट लग पाई है, और न ही पानी के लाइन बिछ पाई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्थाई अस्पतालों का निर्माण भी अधूरा है। मेला क्षेत्र में काम अधूरा होने की वजह आने वाले श्रद्धालु मेला प्रशासन कार्यकाल का चक्कर काटने में व्यस्त है। माघ मेले में तंम्बू लगने शुरू हो गए हैं, लेकिन व्यवस्था के लिए भक्त चक्कर काटने को मजबूर हैं।

अब तक नहीं हुए ये काम पूरे

माघ मेले में अब तक कल्पवासियों के लिए तंम्बू नहीं लग पाए हैं। मेला प्रशासन ने भूमि आवंटन का काम शुरू तो कर दिया है लेकिन पंडों को व्यवस्था नहीं मिलने से तंम्बू की नगरी को सजने में देरी हो रही है। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में चकार्ड प्लेट बिछने का कार्य अधूरा है। रास्तों का निर्माण कार्य सही समय पर हो इसके लिए मेला अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। माघ मेले में आने वाले भक्तों और कल्पवासियों के लिए पेयजलापूर्ति का कार्य अब तक नहीं पूरा हो पाया है। मेला में आखिरी चरण में पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है। लेकिन प्रशासन ने यह दावा करती है कि मेले में व्यवस्था सही समय पर पूरा होगी।

14 जनवरी को है पहला स्नान

माघ मेले का सबसे पहला स्नान मकर संक्रांति का है जिसको लेकर मेला प्रशासन तैयरी तेज कर दी है। माघ मेले में श्रद्धालुओं का आगमन भी शुरू हो गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए मेला अधिकारी टीम गठित करके भक्तों को तत्काल व्यवस्था मुहैया करा रही है। मेला प्रशासन के लिए अब मेले की तैयारी 13 जनवरी तक पूरा करना चुनौती है।

Published on:
Also Read
View All