प्रयागराज

माघ मेला: 200 CCTV से पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर, मौनी आमावस्या के लिए बढ़ाए गए 2 घाट

माघ मास का तीसरा और सबसे मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या 21 जनवरी को है।
2 min read
no.jpg

प्रयागराज में चल रहे माघ मेला में दुनियाभर से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं तो वहीं भीड़भाड़ और जाम से बचने को भी कई इंतजाम किए जा रहे हैं।

मेले का सबसे बड़ा स्नान मौनी अमावस्या पर 21 जनवरी को होना है। इसल दौरान 17 घाटों पर की मौन डुबकी लगेगी। इस स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भाड़ी भीड़ आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस वजह से यहां दो घाट बढ़ा दिए जाएंगे। यह निर्णय मंगलवार को मेला प्रशासन ने लिया है।

स्नान पर्व की तैयारियों को लेकर सड़क पर लाइट, पीने का पानी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मौनी अमावस्या पर इस बार पिछले साल से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

मेले के बीच मूलभूत सुविधाओं की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने भी मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की जानकारी ली है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के साथ सुविधाओं का ख्याल रखने का निर्देश दिया है।

200 CCTV कैमरे से रखी जा रही नजर
माघ मेला की जानकारी देते हुए प्रयागराज SSP राजीव नारायण मिश्र ने कहा, माघ मेले पर 200 CCTV कैमरे से नजर रख रहे हैं। जो लोग यहां कल्पवास कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मेले के मेन गेटों पर कैमरे लगे हैं। 21 जनवरी को मौनी अमावस्या के स्नान के लिए जल-थल की टीम ने व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

800 फीट घाटों की लंबाई बढ़ाने का निर्णय लिया गया
मेलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने विभागवार अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 800 फीट घाटों की लंबाई बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के अभियंताओं को स्नान घाटों को ठीक कराने के लिए कहा है। साथ ही दो नए घाट बनाने के निर्देश भी दिए हैं।

मेलाधिकारी ने बताया कि मार्गों की मरम्मत कराने के साथ ही सड़क पर लाइट और सफाई की व्यवस्था को नए सिरे से देखने के लिए कहा गया है। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर भीड़ के अनुमान के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को ओम नम: शिवाय अन्नक्षेत्र को 20 और 21 जनवरी को दो दिन बंद रखने का निर्देश दिया है।

भारी वाहनों को शहर में नहीं दी जाएगी इंट्री
मौनी अमावस्या को देखते हुए शहर में भारी वाहनों की इंट्री पर 19 से 23 जनवरी तक रोक लगा दी गई है। बुधवार रात से प्रतिबंध यह लागू हो जाएगा। 23 जनवरी की रात 12 बजे तक रहेगा। जिला के सीमा के भीतर नो इंट्री प्वाइंटों से भारी वाहनों को शहर क्षेत्र की ओर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

यह नो इंट्री पास वाले वाहनों पर भी लागू रहेगी। इसे पुलिस चौकी बम्हरौली, टीपी नगर तिराहा, सहसों चौराहा, फाफामऊ थाना,नवाबगंज बाईपास, हबूसा मोड़, 40 नंबर गुमटी, रामपुर चौराहा, घूरपुर थाना गेट, सोरांव बाई पास नो इंट्री प्वाइंट से डायवर्ट किया जाएगा।

Updated on:
18 Jan 2023 02:34 pm
Published on:
18 Jan 2023 02:32 pm
Also Read
View All
उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड