
सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेपाल प्लेन हादसे में मारे गए युवकों को परिवारों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। नेपाल से शवों को लाने का खर्च भी राज्य सरकार ही देगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में ये जानकारी दी गई है।
डीएनए मिलान के बाद परिजनों को मिलेगा शव
नेपाल से मृत लोगों का शव गाजीपुर लाने के लिए गाजीपुर डीएम ने मृतक के परिजनों को नेपाल भेज दिया है। परिजनों के साथ सरकार की ओर से इलाके के नायाब तहसीलदार, एक मजिस्ट्रेट और कांस्टेबल भी भेजे गए है। चारों युवकों के परिजन और प्रशासन के लिए नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच चुके हैं।
शवों की डीएनए टेस्टिंग काठमांडू में होगी। डीएनए मिलान के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। हादसे में शव बुरी तरह से जल गए हैं। इस वजह से परिजनों के डीएनए सैंपल लेकर उससे मिलान कर शवों की शिनाख्त की जाएगी।
15 जनवरी को हुए प्लेन हादसे में मरने वाले युवकों के नाम सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, अभिषेक कुशवाह और विशाल शर्मा हैं।
Updated on:
18 Jan 2023, 9:23 AM IST
Published on:
18 Jan 2023, 9:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.