30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मम्मी-पापा अच्छे हैं, मेरा सेलेक्‍शन रेलवे में नहीं हुआ इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं’

लखनऊ के करनपुर के रहने वाले हनुमान रावत रेलवे से रिटायर्ड हैं। उनके बेटे ने रेलवे में नौकरी न मिलने पर सुसाइड कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 17 Jan 2023, 11:18 AM IST

iss.jpg

लखनऊ से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक युवक ने अपने घर से दूर जाकर एक झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घरवालों को जब आत्महत्या की वजह पता लगी तो उनके होश उड़ गए। रेलवे में नौकरी न लगने की वजह से युवक परेशान था। इसलिए उसने मौत को गले लगा लिया।

यह घटना लखनऊ के निगोहां के करनपुर गांव की है। यहां के हनुमान रावत रेलवे से रिटायर्ड हैं। उनका दो बेटे हैं। छोटा बेटा संदीप सेना में नौकरी करता है। बड़ा बेटा दिलीप रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी कर रहा था। दिलीप रेलवे में नौकरी करने के लिए दिन-रात मेहनत करता था।

काफी रात इंतजार करने के बाद भी वह नहीं लौटा
मृतक के पिता ने बताया कि दिलीप रविवार देर शाम करीब 8 बजे बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। बाहर निकल गया था। हम लोग उसका इंतजार करते रहें लेकिन वह नहीं लौटा। रात काफी हो गई थी कई बार हमने फोन भी किया। फिर भी उसका कोई जवाब नहीं आया। हमलोगों को लगा शायद दिलीप अपने किसी दोस्त की घर पर रुक गया है।

झोपड़ी में फंदे से लटका हुआ मिला शव
सोमवार की सुबह भी जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। पिता अपने बेटे की तलाश करनी शुरू कर दी। घर से कुछ दूर पर उन्हें झोपड़ी में फंदे से लटका हुआ दिलीप का शव मिला। बेटा को इस हाल में देखने के बाद पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

घर वालों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को बताई। परिजनों ने पहले हत्या की आशंका जताई। जब पुलिस को मृतक दिलीप के पास से सुसाइड नोट मिला तो मामला साफ हो गया। युवक ने आत्महत्या ही की है। सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।

“मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं”
दिलीप ने सुसाइड नोट में लिखा, ''मेरे मम्मी-पापा बहुत अच्छे हैं। मेरा रेलवे में सिलेक्शन नहीं हुआ इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे घर वाले इतने अच्छे हैं कि वैसे घर वाले सभी परिवारों को मिलें। मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं।'' इतना लिख कर युवक फंदे से लटक गया।

इस घटना की जानकारी देते हुए एडीसीपी साउथ जोन मनीषा ने बताया, दिलीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल उसके परिवार वालों ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। अगर वे रिपोर्ट दर्ज करवाते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।