प्रयागराज

4 साल से सिर पर ऊगा रहे जौ, भंडारे में देते हैं ऊगा हुआ अनाज

साधु ने बताया कि सिर पर जौ उगाना उनकी एक साधना का हिस्सा है। इनसे पैदा हुए अनाज से वह भंडारा करवाते हैं।

less than 1 minute read
saddd.jpg

माघ मेले में यह साधु काफी मशहूर हो गए हैं। साधु ने अपना नाम अमरजीत बताया है| उन्होंने बताया कि उनका घर सोनभद्र जिले के मारकुंडी गांव में है। साधु ने बताया, “ये हमारा 4 सालों से साधना चल रहा है। यही साधना अभी 2024 तक चलेगा। हर साल मैं जौ में उगे फल में कुछ और अनाज मिलाकर भंडारा करवाता हूं। फिर अमावस्या के बाद यहां से जाता हूं।”

साधु बोले-19 दिसंबर को लगाया था बीज
साधु ने आगे बताया, “19 दिसंबर को बालों पर जौ का बीज डाला था। ये बिना मिट्टी का अनाज होगा। कभी-कभी ज्यादा लम्बी जड़ होने की वजह से सर से खून भी आने लगता है।”

साधु किसानों को संदेश देते हुए बता रहें हैं, "बिना खाद्य के भी फसल उगाए जा सकते हैं। खाद्य का प्रयोग करके हम खुद को ही खोखला कर रहे हैं।"

सुबह 8 बजे तक 4.50 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
मकर संक्रांति का त्योहार शनिवार और रविवार को मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रयागराज के संगम तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। इस कड़ाके की ठंड में जब मिनिमम तापमान 6 डिग्री है, तब भी श्रद्धालु नहाने के लिए पहुंच रहे हैं। मकर संक्रांति के शुभ मौके पर सुबह आठ बजे तक करीब 4.50 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है।

Published on:
14 Jan 2023 02:40 pm
Also Read
View All
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेहद सख्त टिप्पणी: ‘कमजोर फॉरेंसिक जांच के कारण मजबूरी में देनी पड़ रही है आरोपियों को जमानत’

सड़क हादसे में सपा नेता रत्नेश यादव की मौत, भाई बोला- ‘एक्सीडेंट नहीं सिर पर वार कर की गई है हत्या’

करोड़पति परिवार में हुई 4 हत्याओं के केस में बड़ा खुलासा! डेढ़ करोड़ रुपए के गहनों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद, प्रयागराज का मामला

प्रयागराज में व्यापारी परिवार के हत्या का मामला: मरने वालों की संख्या हुई चार, बेटे का शव ग्राउंड फ्लोर में मिला

प्रयागराज: गेट पर लगा था ताला, अंदर से आ रही थी तेज बदबू, पुलिस ने दरवाजा खोला तो मिली 3 लोगों की लाश