प्रयागराज

महाकुंभ भगदड़: मुख्य सचिव और डीजीपी हादसे की वजह तलाशने आज जाएंगे प्रयागराज

Mahakumbh Stampede: सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में हुए हादसे की जांच 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग से कराने का आदेश दिया है। साथ ही,मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को 25-25 लाख रुपये का भी ऐलान किया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2025, 8:52 AM IST
Kumbh
CM Yogi on Maha Kumbh stampede

Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार को गुरुवार को प्रयागराज जाने का निर्देश दिया है। दोनों अधिकारी अपनी रिपोर्ट सीएम को सौंपेंगे।

'घटना दुखद और मर्माहत करने वाली'

सीएम ने कहा कि हमने पहले से इतने श्रद्धालुओं के आने के बारे में रणनीति बनाई थी। एहतियात के तौर पर मंगलवार को कई विभागों के प्रमुख सचिव भी प्रयागराज भेजे थे। कल शाम 7 बजे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाकर स्नान कर रहे थे और तमाम ब्रह्म मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे।

यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा इसी दौरान अखाड़ा मार्ग स्थित संगम तट पर हुआ, जिसमें 90 से ज्यादा लोग गंभीर या सामान्य घायल हो गए। यह हादसा भारी भीड़ के द्वारा अखाड़ा मार्ग के बैरिकेडिंग तोड़ने और उससे कूदकर जाने से हुआ, जिसमें 30 लोगों की दुखद मृत्यु हुई और 36 घायलों का इलाज जारी है। घटना दुखद और मर्माहत करने वाली है।

सभी अखाड़ों और संस्थाओं का मिला सहयोग

हम रात से ही मेला प्राधिकरण, प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के संपर्क में हैं। जितनी भी व्यवस्थाएं हो सकती थीं, उन सबको वहां तैनात किया गया था। हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू कर दिए और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्भाग्य से इस दौरान जो घटनाएं हुईं, उन पर प्रश्न उठना स्वाभाविक है। महाकुंभ का मुख्य स्नान होने की वजह से प्रयागराज में दबाव बहुत ज्यादा था। सभी मार्ग चोक थे। हादसे के बाद वहां अखाड़ों ने अमृत स्नान ब्रह्म मुहूर्त की जगह अपराह्न में शुरू किया। सभी अखाड़ों और संस्थाओं ने इसमें पूरा सहयोग किया।

सीएम ने घटना में मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रयागराज में आज 8 करोड़ श्रद्धालुओं का दबाव था। आसपास के जिलों में भी होल्डिंग एरिया बनाकर लोगों को रोका गया था, जिन्हें अखाड़ों का स्नान संपन्न होने के बाद जाने दिया जा रहा है। कई मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई, जिनकी संख्या 300 से अधिक थी। आठ हजार से अधिक बसें चल रही हैं। पीएम समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों का सहयोग भी हमें मिलता रहा। सीएम ने इस दुखद घटना में मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री का गला रुंध गया और वह रुआंसे हो गए।

Also Read
View All
UP Youth Congress: दिल्ली की रैली में गैरहाजिरी का हिसाब! यूपी युवा कांग्रेस में बड़ा एक्शन,पांच नेता भी नपे

‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा