प्रयागराज

Mahakumbh 2025: महाकुंभ को लेकर सभी अखाड़ों को मिली जमीन, जानें कितने अखाड़े हुए शामिल  

Mahakumbh 2025: महाकुंभ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश में 2025 में होने वाले महाकुंभ पुरे देश से साधू संत आने वाले हैं। ऐसे में देश के सभी अखाड़ों को जमीन अलॉट कर दी गई है। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2024, 12:14 PM IST
Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में इस बार भारी भीड़ होने वाली है। पुरे देश से कई अखाड़ों के साधू - संत आने वाले हैं। प्रशासन देश के सभी अखाड़ों को जमीन अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। शैव सम्प्रदाय और उदासीन सम्प्रदाय के अखाड़ों को जमीन अलॉट कर दिया गया है। 

एडीएम ने दी जानकारी 

महाकुंभ 2025 के एडीएम विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि सभी अखाड़ों को 18 और 19 तारीख जमीन आवंटन की तिथि निर्धारित की गई थी। सात शैव सम्प्रदाय और तीन उदासीन सम्प्रदाय के अखाड़ों को जमीन अलॉट किया गया है। सभी खुश और संतुष्ट हैं। बाकी तीन अखाड़ों को भी जमीन दी जाएगी।

Mahakumbh 2025 में शामिल होंगे 40 लाख लोग

विश्व में मानवों के सबसे बड़े समागम महाकुंभ 2025 में लगभग 40 लाख लोगों के आने का अनुमान है। मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, साधुओं, संन्यासियों और पर्यटकों की सुरक्षा और व्यवस्था का जिम्मा यूपी पुलिस के हाथ में है।

पुलिस करेगी विनम्र व्यवहार 

सीएम योगी की आशाओं के मुताबिक यूपी पुलिस इस महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके प्रति विनम्र व्यवहार पर विशेष जोर दे रही है। इसके चलते प्रयागराज में 16 अक्टूबर से चल रहे पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुरक्षा उपायों के साथ-साथ विशेष बल सॉफ्ट स्किल और जेंडर सेंसटाइजेशन पर दिया जा रहा है।

Also Read
View All
UP Youth Congress: दिल्ली की रैली में गैरहाजिरी का हिसाब! यूपी युवा कांग्रेस में बड़ा एक्शन,पांच नेता भी नपे

‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा