प्रयागराज

Mahakumbh 2025: आमंत्रण देने महाराष्ट्र और राजस्थान जाएंगे डिप्टी सीएम, उद्द्घाटन समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी 

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के उद्द्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसकी जानकारी दी। आइये बताते हैं डिप्टी सीएम ने क्या कहा ? 
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Dec 2024, 4:58 PM IST
Brajesh Pathak Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के शुरू होने में महज एक महीने का समय बचा हुआ है। इसको लेकर जोरों शोरों पर तैयारयां हो रही है। महाकुंभ के उद्द्घाटन समरोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसकी जानकारी दी है। 

ब्रजेश पाठक ने क्या कहा ? 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कुंभ को लेकर तैयारियां पूर्ण होने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्द्घाटन समारोह में अपने आशीर्वचन हम सभी को देंगे। महाकुंभ का नजारा पूरी दुनिया देखेगी। व्यवस्थित, सुंदर, अलौकिक वातावरण होगा।

महाराष्ट्र और जयपुर जाएंगे डिप्टी सीएम 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक महाराष्ट्र और राजस्थान के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के लिए मुंबई और जयपुर जाएंगे। वहां वो आमजनमानस को भी महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित करेंगे।

देश-विदेश से लोग होंगे शामिल   

महाकुंभ में इस बार भारी भीड़ होने वाली है। पुरे देश से कई अखाड़ों के साधू – संत आने वाले हैं। प्रशासन देश के सभी अखाड़ों को जमीन अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। शैव सम्प्रदाय और उदासीन सम्प्रदाय के अखाड़ों को जमीन अलॉट कर दिया गया है। 

Also Read
View All
UP Youth Congress: दिल्ली की रैली में गैरहाजिरी का हिसाब! यूपी युवा कांग्रेस में बड़ा एक्शन,पांच नेता भी नपे

‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा