प्रयागराज

Mahakumbh 2025: भीड़ के कारण कल्पवासियों की निकासी टली, नए रूट प्लान जारी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे प्रशासन ने कल्पवासियों के वाहनों की निकासी को स्नान समाप्ति के बाद सुनिश्चित किया है। भीड़ नियंत्रण के लिए नए रूट प्लान लागू किए गए हैं, जिससे यातायात सुचारू बना रहे।
3 min read
• •
Updated: 12 Feb 2025, 9:07 AM IST
भीड़ के कारण कल्पवासियों की निकासी टली

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का सिलसिला लगातार जारी है। माघी पूर्णिमा से एक दिन पूर्व ही अत्यधिक भीड़ को देखते हुए कल्पवासियों के वाहनों की मेला क्षेत्र से निकासी को भीड़ छंटने के बाद सुनिश्चित किया गया है। पहले, माघी पूर्णिमा स्नान के बाद ही कल्पवासियों के वाहन मेला क्षेत्र से बाहर निकलने लगते थे, लेकिन इस बार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने योजना में बदलाव किया है।

श्रद्धालुओं की भीड़ छंटने के बाद जाएंगे कल्पवासी

कुंभ पुलिस प्रशासन ने पहले 10 और 11 फरवरी को रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक ट्रैक्टर व अन्य छोटे वाहनों को मेला क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी थी। हालांकि, बीते एक सप्ताह से बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और सड़कों पर भारी जाम को ध्यान में रखते हुए इस योजना को संशोधित किया गया है। अब, कल्पवासियों की वापसी के लिए आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करना होगा। प्रशासन के नए निर्देशों के अनुसार, 12 फरवरी को श्रद्धालुओं के स्नान और सुरक्षित वापसी के बाद ही कल्पवासियों के वाहनों को मेला क्षेत्र में शिविरों तक प्रवेश दिया जाएगा।

कौशांबी मार्ग

● आने का मार्ग: कानपुर हाईवे से होते हुए हाईकोर्ट ओवर ब्रिज से मजार चौराहा होते हुए सलोरी ब्रिज से रिवर फ्रंट से बाएं मुड़कर अनंत माधव मार्ग पीपा पुल नंबर 20 पारकर संगम लोवर मार्ग से मेला क्षेत्र के सेक्टर 18-11 तक जा सकेंगे।

● जाने का मार्ग: मेला क्षेत्र सेक्टर 11-18 से पीपा पुल नंबर 18 भारद्वाज मार्ग पार कर रिवर फ्रंट से सलोरी ब्रिज से मजार चौराहा से हाईकोर्ट ओवर ब्रिज पारकर अपने गंतव्य को वापस जाएंगे।

जौनपुर मार्ग

● आने का मार्ग: सहसों से दाहिने मुड़कर थरवई से गारापुर रोड होते हुए हेतापट्टी मार्ग से दाहिने मेला क्षेत्र में प्रवेश करते हुए संगम लोवर मार्ग से मेला क्षेत्र के सेक्टर 18-11 तक जा सकेंगे।

● जाने का मार्ग: मेला क्षेत्र सेक्टर 11-18 से मुक्ति मार्ग होते हुए समयामाई मार्ग से समयामाई पार्किंग से गारापुर रोड से अंटा चौराहा से भैरव कुआं से सहसों चौराहा से सहसों से होकर अपने गंतव्य को वापस जाएंगे।

वाराणसी मार्ग

● आने का मार्ग: वाराणसी से आने वाले कल्पवासियों के वाहन हबुसा मोड़ से मोड़कर सहसों होते हुए थरवई गारापुर से बाएं गारापुर मार्ग पर लाकर हेतापट्टी मार्ग से दाहिने मेला क्षेत्र में प्रवेश करते हुए संगम लोवर मार्ग से मेला क्षेत्र के सेक्टर 18-11 तक जा सकेंगे।

● जाने का मार्ग: मेला क्षेत्र सेक्टर 11-18 से संगम लोअर मार्ग से ओल्ड जीटी मार्ग होते हुए अंदावा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को वापस जाएंगे।

मिर्जापुर-रीवा मार्ग

● आने का मार्ग: लेप्रोसी चौराहा से न्यू यमुना ब्रिज से शास्त्री सेतु से कटका तिराहा से यू-टर्न लेकर ओल्ड जीटी मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर मुक्ति मार्ग होते हुए मेला क्षेत्र के सेक्टर 18-11 तक जा सकेंगे।

● जाने का मार्ग: मेला क्षेत्र सेक्टर 11-18 से संगम लोवर मार्ग से ओल्ड जीटी मार्ग होते कटका तिराहा से शास्त्रत्त्ी सेतु से न्यू यमुना ब्रिज से लेप्रोसी चौराहा से अपने गंतव्य को वापस जाएंगे।

लखनऊ, अयोध्या, प्रतापगढ़, कानपुर (कोखराज से एनएचआई-2 होकर डायवर्जन) मार्ग

● आने का मार्ग: मलाक हरहर से स्टील ब्रिज फाफामऊ से मजार चौराहा से सलोरी ब्रिज से रिवर फ्रंट से बाएं मुड़कर अनंत माधव मार्ग पीपा पुल नंबर 20 पार कर संगम लोवर मार्ग से मेला क्षेत्र के सेक्टर 18 से 11 तक जा सकेंगे।

● जाने का मार्ग: मेला क्षेत्र सेक्टर 11 से 18 तक पीपा पुल नंबर 18 भारद्वाज मार्ग पार कर रिवर फ्रंट से सलोरी ब्रिज से मजार चौराहा से चंद्रशेखर आजाद सेतु से होकर अपने गंतव्य को वापस जाएंगे।

Also Read
View All
राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी