31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकुंभ में भीड़ और यातायात प्रबंधन को लेकर सीएम योगी सख्त, दिए अहम निर्देश

Mahakumbh Traffic Plan: महाकुंभ में बढ़ती भीड़ और यातायात प्रबंधन को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़े निर्देश जारी किए। माघ पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर उन्होंने पार्किंग, सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के आदेश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 11 Feb 2025, 3:47 PM IST

महाकुंभ में भीड़ और यातायात प्रबंधन को लेकर सीएम योगी सख्त

CM Yogi Instructions on Mahakumbh Traffic Jam: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के दौरान यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें माघ पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की गई।

सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्किंग स्थलों का सुव्यवस्थित संचालन किया जाए और पांच लाख से अधिक वाहनों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मेला परिसर में किसी भी अनाधिकृत वाहन के प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें न लगें और ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग से मेला परिसर तक शटल बसों की संख्या बढ़ाई जाए। प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रेनों के सुचारू संचालन के भी निर्देश दिए गए।

स्वच्छता और जल आपूर्ति पर ध्यान

सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ की पहचान स्वच्छता से जुड़ी है, इसलिए संगम और मेला परिसर की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए। गंगा और यमुना में पानी की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का मास्टर प्लान, 52 अफसरों को सौंपी महाकुंभ की जिम्मेदारी

अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए मंगलवार को एडीएम और एसडीएम स्तर के 28 प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। इन अधिकारियों को यातायात प्रबंधन में लगाया जाएगा। प्रयागराज से जुड़े सभी मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग जारी रखने और क्रेन, एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: No Vehicle Zone घोषित हुआ महाकुंभ मेला क्षेत्र, माघी पूर्णिमा स्नान को ऐसे मिलेगी एंट्री

यातायात सुचारू रखने के निर्देश

सीएम योगी ने रीवा मार्ग, अयोध्या-प्रयागराज, कानपुर-प्रयागराज, फतेहपुर-प्रयागराज, लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज और वाराणसी-प्रयागराज मार्गों पर यातायात अवरुद्ध न होने देने के निर्देश दिए हैं। वापसी के दौरान भी सभी मार्गों को लगातार खुला रखने का आदेश दिया गया।

Source: IANS

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश