प्रयागराज

Prayagraj : महंत नरेंद्र गिरि के षोडसी भंडारे में 10 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, बाघम्बरी गद्दी का कार्यभार संभालेंगे बलबीर गिरि

वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से पूजन के बाद महंत बलबीर गिरि बाघम्बरी गद्दी के नये उत्तराधिकारी बने। कहा- महंत नरेंद्र गिरि के कर्तव्यों का पालन करते हुए बाघम्बरी मठ और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे काम। अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर और पदाधिकारी रहे साक्षी। देश दुनिया से आए संतों ने चादर ओढ़ाकर पूरी की महंताई चादर पोषी की रस्म।
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2021, 4:41 PM IST
Mahant Balveer Giri became successor of Baghmbri math

प्रयागराज. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि का षोडसी भंडारा मंगलवार को संपन्न हुआ। बाघम्बरी मठ को चारों तरफ से फूलों से सजाया गया। महंत नरेंद्र गिरि की आत्मा को शान्ति मिले, इसके लिए नवनियुक्त उत्तराधिकारी बलबीर गिरि ने महंत नरेंद्र गिरि की समाधि स्थल पर पूजा पाठ कर रस्म निभाई। आचार्य महामंडलेश्वर ने नए उत्तराधिकारी की महंताई चादर पोषी की रस्म पूरी की। चादर पोषी रस्म पूरा होने के बाद षोडसी भंडारा शुरू किया गया।

निराजनीं अखाड़े के महंत सचिव रविन्द्र पुरी महाराज ने बताया कि महन्त नरेंद्र गिरि के श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के 13 अखाड़ों में से 10 अखाड़ों के संत शामिल हुए हैं। सभी संतों ने उनकी आत्मा के शांति के लिए सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही आचार्य महामंडलेश्वर और पीठाधीश्वर आचार्य की मौजूदगी में यह सभा शुरू की गई। आयोजन में 10 हजार से अधिक संत और महिलाओं की मौजूदगी रही।

बलबीर गिरि ने नरेंद्र गिरि की समाधि स्थल पर की पूजा
निराजनीं अखाड़े के सचिव ने बताया कि महंत नरेंद्र गिरि की आखिरी इच्छा को पूरी करते हुए महन्त बलबीर गिरि को बाघम्बरी मठ का उत्तराधिकारी बनाया गया है। यह परम्परा है कि महंताई चादर पोषी के पहले नवनियुक्त उत्तराधिकारी समाधि की पूजा पाठ करे। बलबीर गिरि ने समाधि पर पुष्प की हार पहनाकर और महंत नरेंद्र गिरि की समाधि पर सिर झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। बलबीर गिरि ने समाधि की पूजा-पाठ करने के बाद महंताई चादर पोषी की रस्म में शामिल हुए।

पूरी हुई महंताई चादर पोषी की रस्म
महंत नरेंद्र गिरि की आखिरी इच्छा पूरी करते हुए नए उत्तराधिकारी बलबीर गिरि की चादर पोषी की रस्म निभाई गई। महन्त बलबीर गिरि के चादर पोषी रस्म में निराजनीं अखाड़े के पंच परमेश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर और देश के अलग-अलग कोने से आए संत साक्षी बने रहे। बलबीर गिरि को बैठाकर अखाड़ा परिषद के महंत और पंच परमेश्वर ने गुलाब के फूलों का माला पहनाकर चादर पोषी की। इसके बाद बारी-बारी से अखाड़ों के संतों ने चादर पोषी करके नए उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी।

षोडसी भंडारे में शामिल हुए हजारों संत-महात्मा
महंत नरेंद्र गिरि के षोडसी भंडारा में हजारों संत-महात्मा शामिल हुए। महंताई चादर पोषी रस्म पूरा करने के बाद आचार्य महामंडलेश्वर ने षोडसी का भोजन ग्रहण किया। सभी संतों ने भोजन ग्रहण किया और इसके साथ श्रद्धालुओं ने भी पात में बैठकर षोडसी का प्रसाद ग्रहण किया है। लगभग 10 हजार से अधिक संत- महात्मा और 5 हजार से अधिक भक्त गढ़ षोडसी भंडारा में शामिल हुए।

Updated on:
5 Oct 2021, 4:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी