प्रयागराज

प्रयागराज मानसून 2026: अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के इन क्षेत्रों में देगा दस्तक, होगी जमकर बारिश

Monsoon 2026 Update: आईएमडी के अनुसार मानसून के आने में अभी दो दिनों की देरी है। 27 जून के बाद मानसून की बारिश हो सकती है। आज और कल प्री मानसून बारिश का असर देखने को मिलेगा।
2 min read
मानसून 2026, फोटो सोर्स- मेटा एआई
फोटो सोर्स- मेटा एआई

Monsoon 2026 Latest Update: मौसम विभाग के अनुसार मानसून 2026 के आने में अभी दो दिनों की देरी है। इसके 27 जून तक दस्तक देने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र और मध्य यूपी में आज शाम तक मौसम में बदलाव आ सकता है। पश्चिमी यूपी में 2 दिनों के बाद मानसून का असर देखने को मिलेगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून 4 से 5 दिनों की देरी से आ रहा है। इसके आने की सामान्य तिथि 18 से 20 जून होती है। एल नीनो के कारण करीब 10 प्रतिशत बारिश कम होने का अनुमान है। प्रयागराज और मंडल के जिलों में आज हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उमस लोगों को परेशान करेगी। 28 जून से मौसम में मानसून का असर दिखाई पड़ेगा। आने वाले दिनों में लगातार बारिश होगी।

कैसा रहेगा प्रयागराज में आज का मौसम?  

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 33 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की (बूंदाबांदी 24) होने की संभावना है। रात को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अचानक मौसम में परिवर्तन आ सकता है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा शुक्रवार 26 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार उमस बनी रहेगी। फिलहाल मानसून वाली झमाझम बारिश की संभावना नहीं है। 27 जून के बाद मानसून की बारिश का असर दिखाई पड़ेगा। आनेेवाले दिनोंं में लगातार बारिश होगी। 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून इस समय महाराजगंज में रुका है। सबसे पहले पूर्वांचल के गोरखपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, बनारस, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, चंदौली में दस्तक देगा। सोनभद्र और बलिया के रास्ते भी प्रवेश कर सकता है। प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, रायबरेली, फतेहपुर, बाराबंकी, उन्नाव में 27 जून तक मानसून के आने की संभावना है। जबकि पश्चिमी यूपी के जिले सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ में 27 जून के बाद दस्तक देगा।

Updated on:
25 Jun 2026 09:26 am
Published on:
25 Jun 2026 09:26 am
Also Read
View All
प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस

अतीक-अशरफ की जमीन कुर्की के बाद भी सुरक्षित नहीं? किसने जमाया कब्जा; प्लॉटिंग का मामला सामने आते ही एक्शन

SC/ST एक्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, नीयत के बिना जातिसूचक शब्द कहना हर बार अपराध नहीं

प्रयागराज में बाढ़ पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- अगर हिम्मत है तो सड़क पर उतरिए, हवा-हवाई सर्वे से काम नहीं चलेगा

प्रयागराज को दो और सूबेदारगंज को एक अमृत भारत ट्रेन की सौगात: लोकमान्य तिलक, उधना की यात्रा होगी आसान