प्रयागराज

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम; फेल होने पर छात्र ने किया सुसाइड, बहन का रो-रो कर बुरा हाल

Student Committed Suicide: इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया। फेल होने पर छात्र ने सुसाइड कर लिया। मृतक की बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।
2 min read
msc student committed suicide in prayagraj hurt by failure crime news
एमएससी छात्र ने की आत्महत्या। फोटो सोर्स-AI

Student Committed Suicide: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पढ़ाई में असफलता से आहत एक छात्र ने अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

पांचवें सेमेस्टर में फेल होने के बाद उठाया खौफनाक कदम

मृतक की पहचान 22 वर्षीय आशुतोष सोनी उर्फ भोला के रूप में हुई है, जो MSC का छात्र था। बताया जा रहा है कि वह पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में असफल हो गया था। इसी बात से वह मानसिक रूप से परेशान था और आखिरकार उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

यह घटना अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद मोहल्ले की है। सोमवार रात करीब 9 बजे आशुतोष अपने कमरे में था। कुछ समय बाद जब घरवालों ने उसे आवाज दी और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर परिजनों ने खिड़की से झांका, तो देखा कि आशुतोष चादर के फंदे से पंखे के सहारे लटका हुआ था। परिवार के लोगों ने तुरंत उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

आशुतोष अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता राजकुमार सोनी प्राइवेट काम करते हैं। बचपन में ही उसकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद वह पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रह रहा था। उसकी अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। बहन नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं।

पुलिस जांच में जुटी, मोबाइल कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलते ही अतरसुइया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे की तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

मानसिक दबाव और पढ़ाई का तनाव बना कारण

प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयान के अनुसार, पढ़ाई में असफलता और उससे जुड़ा मानसिक दबाव इस घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है। यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि छात्रों पर बढ़ते शैक्षणिक दबाव का असर कितना गंभीर हो सकता है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अतरसुइया जगदीश कुमार ने बताया कि छात्र के मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Also Read
View All
उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड