प्रयागराज

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की घोषणा: झांसी से खुर्दा रोड ट्रेन के फेरों में वृद्धि

North Central Railway announcement: उत्तर मध्य रेलवे ने झांसी से खुर्दा रोड के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को 28 अगस्त तक चलने का निश्चय किया है। जबकि छपरा से आनंद विहार के बीच नई रेलगाड़ी का उद्घाटन आज किया जा रहा है।
3 min read
रेलवे की फाइल फोटो, फोटो सोर्स- पत्रिका

North Central Railway announcement: उत्तर मध्य रेलवे ने छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए नई ट्रेन के संचालन की जानकारी दी है। जबकि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से खुर्दा रोड जंक्शन के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के समय में वृद्धि की है। उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से खुर्दा रोड जंक्शन के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती है। जबकि छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली नई ट्रेन चलेगी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने किया कदम उठाया है।

ट्रेन नंबर 01529 का टाइम टेबल

01529 साप्ताहिक ट्रेन है। यह प्रत्येक शुक्रवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 4:55 पर खुलती है जो दतिया, डबरा, ग्वालियर, शनिचरा इटावा होते हुए गोविंदपुरी 1:15 पर पहुंचती है। फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय आधी रात 12:05 पर पहुंचती है। यहां से यह ट्रेन भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, कोडरमा पारसनाथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन (गोमो) सुबह 7:31 पर पहुंचती है। इसके खुर्दा रोड पहुंचने का समय 19:30 है।

ट्रेन नंबर 01530 का टाइम टेबल

01530 प्रत्येक रविवार को खुरदा रोड जंक्शन से रात को 12:35 पर खुलती है जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय 19:05 पर पहुंचती है। मिर्जापुर, सूबेदारगंज, फतेहपुर होते हुए गोविंदपुरी दोपहर 2:40 पर पहुंचती है। यहां से इटावा होते हुए ग्वालियर 8:20 पर और दतिया 9:45 पर पहुंचती है। रात को 11:45 पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचती है। यह ट्रेन भुवनेश्वर की तरफ जाने और वहां से आने वाले यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक है।

क्या कहते हैं यात्री?

झांसी निवासी देवेश प्रताप सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जाने के लिए यह ट्रेन काफी अच्छी है। संजय विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रेन के स्टॉपेज बहुत ज्यादा है। झांसी से इटावा के बीच 11 स्टॉपेज है। यह ट्रेन 1680 किलोमीटर की यात्रा करती है।

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से खुर्दा रोड जंक्शन के बीच विशेष ट्रेन

उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से खुर्दा रोड जंक्शन के बीच 01929 नंबर की शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन के अतिरिक्त फेरों का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन अब 28 अगस्त तक चलाई जाएगी। पहले इस ट्रेन को 26 जून तक चलाए जाने का निर्णय किया गया था।

खुर्दा रोड जंक्शन से झांसी के बीच चलने वाली ट्रेन

इसी प्रकार 01930 खुर्दा रोड जंक्शन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच रविवार को चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन अब 30 अगस्त 2026 तक चलेगी। पहले या 28 जून 2026 तक चलने का निश्चय किया गया था। 01929 और 01930 के टाइम टेबल, स्टॉपेज में और किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे से जारी सूचना के अनुसार रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी खुर्दा रोड जंक्शन के बीच चलने वाली ट्रेन के समय में वृद्धि की गई है। जबकि छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ‌

Updated on:
19 Jun 2026 07:54 pm
Published on:
19 Jun 2026 12:25 pm
Also Read
View All