प्रयागराज

पुलिस बैरियर पर आराम फरमा रहे व्यक्ति का फ़ोटो वायरल, प्रतापगढ़ पुलिस पर उठे सवाल

इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी के साथ तस्वीर वायरल हुई है और लोगों में चर्चा का केंद्र भी बना हुआ है। तस्वीर में एक व्यक्ति है, जो प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर पर आराम फरमा रहा है। किसी अंजान व्यक्ति ने राह चलते इस सीन को खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जब प्रतापगढ़ पुलिस हुई, तो उन्होंने व्यक्ति के बारे में बताया कि वह विक्षिप्त है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2022, 3:18 PM IST
पुलिस बैरियर पर आराम फरमा रहे व्यक्ति का फ़ोटो वायरल, प्रतापगढ़ पुलिस पर उठे सवाल
पुलिस बैरियर पर आराम फरमा रहे व्यक्ति का फ़ोटो वायरल, प्रतापगढ़ पुलिस पर उठे सवाल

प्रयागराज: पुलिस के ऊपर सवाल खड़ी करने वाली तस्वीर देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यह तस्वीर प्रतापगढ़ की बताई जा रही है। इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी के साथ तस्वीर वायरल हुई है और लोगों में चर्चा का केंद्र भी बना हुआ है। तस्वीर में एक व्यक्ति है, जो प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर पर आराम फरमा रहा है। किसी अंजान व्यक्ति ने राह चलते इस सीन को खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जब प्रतापगढ़ पुलिस हुई, तो उन्होंने व्यक्ति के बारे में बताया कि वह विक्षिप्त है।

सोशल साइट पर ट्रेंड कर रही है तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो सुर्खियों में बनने के साथ ही ट्रेंड में है। प्रतापगढ़ जनपद में बैरियर पर एक अधेड़ के लेटने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह तस्वीर शहर में चौक घंटाघर के पास प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर मोबाइल बैरियर लगाया गया है। इसी बैरियर पर एक सख्स विस्तर लगाकर लेट गया था। प्रतापगढ़ पुलिस ने यह जानकारी दी है कि यह तस्वीर चार दिन पुरानी बताई जा रही है।

प्रतापगढ़ पुलिस ने तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह विक्षिप्त व्‍यक्ति चौक घंटाघर के आसपास ही रहता है। पहले वह चौक घंटाघर के प्रथम तल पर सोता था, वहां गंदगी कर देता था। इसकी शिकायत रामलीला समिति के लोगों ने पुलिस से की थी। इसके बाद चौक घंटाघर की सीढ़ी पर लगे गेट पर ताला लगा दिया गया था। अब वही व्यक्ति द्वारा पुलिस बैरियर पर सोने का काम किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट