
प्रयागराज. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी सोचते रह गये हैं और पीएम नरेन्द्र मोदी यह काम करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019से पहले बीजेपी को बढ़त मिल सकती है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहले ही सारे समीकरण को साध लिया है इसके बाद पीएम मोदी का आगमन होगा।
यह भी पढ़े:-कुंभ की टेंट सिटी में गहरी नीद में सोये थे राज्यपाल , टेंट में आग लगने से मचा हड़कंप
लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगम की डुबकी बहुत महत्वपूर्ण हो गयी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक संगम में स्नान कर चुके हैं। प्रयागराज को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। गांधी परिवार के सदस्य भी संगम में डुबकी लगाने के लिए आते रहते हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने संगम नगरी आने की तैयारी की है लेकिन अभी तिथि फाइनल नहीं हो पायी है। राहुल व प्रियंका के संगम में आने से पहले ही पीएम नरेन्द्र मोदी कुंभ में डुबकी लगाने के लिए आयेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बताया कि 19 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन पीएम नरेन्द्र मोदी संगम में डुबकी लगाने आयेंगे। बीजेपी सूत्रों की माने तो फरवरी के अंत में भी पीएम मोदी का संगम नगरी में आगमन हो सकता है इस बार वह अपनी कैबिनेट के साथ होंगे। फिलहाल 19 फरवरी को पीएम के आगमन को देखते हुए मेला प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
यह भी पढ़े:-अमित शाह ने किया सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रणाम,जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर ने बताया क्यों आये बीजेपी अध्यक्ष
नाराज साधु व संतों को मना गये अमित शाह, अब आयेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी
बीजेपी के लिए अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा परेशानी का सबब बन गया है। लोकसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे को लेकर बीजेपी की जमकर किरकिरी हो रही है। राम मंदिर मुद्दे को लेकर साधु व संत भी बीजेपी से नाराज है। परेशानी में पड़ी बीजेपी को उबराने के लिए अमित शाह ने अपना दांव खेल दिया है। संगम नगरी में आये अमित शाह ने कुंभ में डुबकी लगाने के बाद नाराज साधु व संत को मना लिया है। कुछ साधु व संत इतने खुश हो गये हैं कि उन्होंने बीजेपी की जीत का आशीर्वाद तक दे दिया है। साधु व संतों के माने जाने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी संगम नगरी में आकर स्नान करेंगे। साथ ही संगम नगरी से बड़ा सियासी संदेश भी देकर जायेंगे।
यह भी पढ़े:-फोन पर अखिलेश यादव ने कहा मैं आपके साथ हूं, कुछ नहीं होगा