प्रयागराज

प्यार में असफल पुलिस कर्मी ने उठाया यह कदम ,आप भी जानकर हैरान रह जायेंगे..

पुलिस कर्मी की तलाश में लगी टीम अभी तक नही मिली सफलता      

2 min read
jumped in Yamuna river

इलाहाबाद:इलाहाबाद उच्चन्यायलय की सुरक्षा में तैनात पुलिस का कर्मचारी नैनी के नये यमुनापुल से कूद गया गया । कोई कुछ समझ पाता तब पुलिस कांस्टेबल ने गहरे पानी में छलांग लगा दी । पुल पर तैनात गार्ड की सुचना पर पुलिस ने तत्काल पानी में गोताखोरो को उतारा लेकिन देर रात उसका कुछ पता नही चला । पुलिस के अनुसार पुल से घटना स्थल पर सिपाही की बाइक और बैज मिला है। जिससे उसकी पहचान हो सकी ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस का सिपाही फैजान बांदा जिले का रहने वाला था । फैजान 2014 बैच का सिपाही था।फैजान की उम्र लगभग 28 साल की बतायी जा रही है ।वह कुछ दिनों से हाईकोर्ट में सुरक्षा में तैनात था । फैजान शहर में कहा रहता था इसकी पुष्टि नही हो सकी थी । गार्ड ने पुलिस को बताया की सिपाही पुल के पास कुछ देर खड़ा था । वह वर्दी में था इसलिए उसे उसने कुछ कहा नही। फैजान अपनी बाइक से नये यमुनापुल पर शहर के नैनी क्षेत्र से आया था ।

मौके पर पहुची पुलिस ने गोताखोर की टीम को लगा दिया जो कई घंटो बाद भी खाली हाथ रहे । बता दें की समय बरसात के चलते यमुना उफान पर है । किसी भी तरह का सुराग नही मिल सका । वही मौके से पुलिस को एक सुसाइटी नोट भी मिला है । जिसमें लिखा है की वह एक युवती से प्रेम करता था । युवती भी उसके गृह नगर बाँदा की रहने वाली थी ।लेकिन असफल प्रेम के चलते सिपाही ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस के मुताबिक़ सुसाइड नोट में उसने अपने प्रेम सम्बन्ध के बारे में लिखा है ।

वर्जन

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि हाइकोर्ट की सुरक्षा में तैनात सिपाही की बाइक हेल्मेट और बैज नये यमुना पुल पर मिला है। इस पुरे मामले की गंभीरता से जाँच कराई जा रही है । सुसाइड नोट मिला है लेकिन अभी सुसाइड की पुष्टि नहीं हुई है। टीम लगी है जल्द ही निष्कर्ष निकलेगा ।

Published on:
10 Aug 2018 12:18 am
Also Read
View All