प्रयागराज

Police Transfer: पुलिस कमिश्नर प्रयागराज तरुण गाबा ने कमिश्नरेट में 17 निरीक्षक और उपनिरीक्षक बदले, कई लाइन हाजिर

Police Transfer: प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण बाबा द्वारा बुधवार की देर रात कमिश्नरेट के 17 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का तबादला किया गया। किसी को नए थाने की जिम्मेदारी दी गई तो किसी को लाइन हाजिर किया गया।

less than 1 minute read
Lavc58.20H

Police Transfer: प्रयागराज में बुधवार की रात बदले गए निरिक्षकों में तुषार दत्त त्यागी को प्रभारी निरीक्षक दारागंज से प्रभारी निरीक्षक बारा स्थानान्तरित किया गया। निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र को प्रभारी नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक दारागंज स्थानान्तरित किया गया। अनिल कुमार मिश्र को न्यायालय पुलिस आयुक्त से प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज स्थानान्तरित किया गया है। विरेन्द्र सिंह यादव को वाचक पुलिस उपायुक्त गंगानगर से प्रभारी निरीक्षक शिवकुटी स्थानान्तरित किया गया है।

Police Transfer: इसी तरह निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा को प्रभारी सोशल मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा स्थानान्तरित किया गया है। विनोद कुमार को प्रभारी निरीक्षक बारा से पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है। धर्मेन्द्र कुमार दुबे को प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज से पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया। राघवेन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा से पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है। इसके अलावा पंकज कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक सराय इनायत से पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है।
उ0नि0 अभिषेक सिंह को प्र0चौ0 विश्वविद्यालय, कर्नलगंज से थानाध्यक्ष जार्जटाउन स्थानान्तरित किया गया है। उ0नि0 महेश मिश्रा को थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र से थानाध्यक्ष बहरिया स्थानान्तरित किया गया है।
उ0नि0 कुशल कुमार तिवारी को पुलिस लाइन्स से थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र स्थानान्तरित किया गया है। उ0नि0 संजय प्रसाद गुप्ता को थानाध्यक्ष शिवकुटी से थानाध्यक्ष सरायइनायत स्थानान्तरित किया गया है।

Police Transfer: महिला उ0नि0 वंदना पाण्डेय को प्र0चौ0 बादशाही मण्डी, कोतवाली से थानाध्यक्ष महिला थाना स्थानान्तरित किया गया है।
उ0नि0 राजीव श्रीवास्तव को थानाध्यक्ष जार्जटाउन से पुलिस लाइन्स भेजा गया है।

महिला उ0नि0 जय अम्बिका पासवान को थानाध्यक्ष महिला थाना से पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है। उ0नि0 रण विजय सिंह को थानाध्यक्ष बहरिया से पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है।

Published on:
26 Sept 2024 09:08 am
Also Read
View All

अगली खबर