प्रयागराज

प्रतापगढ़ के दो महिला संरक्षण गृहों पर छापा, रात तक 26 महिलाएं गायब मिलीं

देवरिया बालिका संरक्षण गृह कांड के बाद प्रतापगढ़ के डीएम ने जिले के दो नारी संरक्षण गृहों पर मारा छापा।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2018, 10:41 AM IST
Pratapgarh Shelter Home
प्रतापगढ़ शेल्टर होम

प्रतापगढ़. यूपी के देवरिया जिले में बालिका संरखण गृह का मामला सामने आने के बाद सरकार के आदेश के बाद सूबे के सभी जिलों में छापेमारी की जा रही है। प्रतापगढ़ में भी जिलाधिकारी ने वहां चल रहे नारी संरक्षण गृहों और आश्रय गृहों पर छापेमारी की। डीएम ने पहले अचलपुर स्थित मैकसन ग्रामोद्योग की ओर से संचालित महिला आश्रय गृह में छापेमारी की तो वहां पंजीकृत 15 महिलाओं में से एक भी मौके पर नहीं मिलीं। महिलाओं पर आश्रित तीन बालिकाएं मौजूद थीं1 डीएम ने जब इसकी जानकारी ली तो उन्हें यह बताया गया कि मेहनत मजदूरी करने बाहर गयी हैं। पर जब डीएम ने एकाउंट रजिस्टर मांगा तो अधीक्षक वह नहीं दिखा सकीं। मौके पर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था। इसके अलावा महिलाओं को कया भोजन दिया जाता है इसकी भी सही जानकारी डीएम को नहीं मिल सकी।


जिलाधिकारी ने महिला आश्रय गृह की कमियों पर नाराजगी जतायी। उन्होंने इसकी जांच करने के लिये समिति बनाने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि नारी संरक्षण गृहों के संचालन में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। डीएम ने इसके बाद अष्टभुजा स्थित जागृति अष्टभुजा नगर महिला आश्रय पर भी औचक छापेमारी की। वहां भी पंजिका में दर्ज 16 में से 15 महिलाएं मौके पर नहीं मिलीं1 पूछने पर बताया गया सभी अपने निजी काम से बाहर गयी हैं, लेकिन दजिस्टर पर यह दर्ज नहीं था कि कौन कहां गया है। इस जवाब पर डीएम नाराज हुए और कहा कि कौन कहां जा रहा है यह रजिस्टर पर दर्ज होना चाहिये। इसके अलावा वहां रहने वाली महिलाओं की फोटो भी रजिस्टर पर चस्पा करने का निर्देश दिया1 सीसीअीवी कैमरा यहां भी नहीं मिला। डीएम ने समिति को इसकी जांच करने का भी निर्देश दिया।


नारी संरक्षण गृहों में लापरवाही और मनमाना रवैया देखने के बाद डीएम इसका संचालन करने वालों पर सख्त नजर आए। डीएम शंभुकुमार ने कहा है कि महिला आश्रय गृहों में अब रात के समय भी औचक निरिक्षण किया जाएगा। यह छापेमारी महिला अधिकारियों की टीम करेगी। अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि बाल गृहों पर भी प्रशासन पूरी नजर बनाए हुए है। वहां भी छापेमारी की जाएगी। इसके अलावा कस्तूरबा विद्यालयों की संयुक्त जाचं भी की जाएगी, इसके लिये संबंधित एसडीएम व बाल विकास परियोजना अधिकारियों को जिम्मदारी दी गयी है।
By Sunil Somvanshi

Updated on:
9 Aug 2018, 10:41 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर