रंगों के त्योहार होली पर हर कोई बड़े ही उत्साह से रंग खेलता है और घर में बने स्वादिष्ट पकवान का भी स्वाद लेता है। लेकिन अब होली पर जमकर जाम झलकाने का भी ट्रेंड आ गया है। प्रयागराज में दो दिनों तक खेले जाने वाले होली पर प्रयागराज के लोगों करोड़ों में शराब गटक गए। शराब की बिक्री जानकर आप के होश उड़ जाएंगे।
प्रयागराज: धर्म की नगरी कहेजाने वाली संगमनगरी में बड़े ही उत्साह के साथ होली खेली गई। सभी ने जमकर रंग-गुलाल लगाकर आनंद लिया। लेकिन इस होली पर प्रयागवासी ने जमकर जाम गटक गए। इस मौके पर लोगों ने करोड़ों में शराब पी। आबकारी विभाग के डाटा देखकर लोगों के होश उड़ जाएंगे। त्योहार होली से एक दिन पहले लगभग 14 करोड़ रुपये की शराब की खरीद हुई। यह आम दिनों की सेल से चार गुना अधिक है। सबसे ज्यादा उछाल अंग्रेजी शराब में आया। इसके बाद लोग बियर और देशी की खरीदारी की।
जाने कौन से शराब रही सबसे अधिक डिमांड
रंगों के त्योहार होली पर शराब पीने वालों शौकीनों का रिश्ता बहुत ही पुराना होता है। होली दोनों दिन प्रयागराज के लोग शराब पीते हैं। ऐसे दिनों से दो से तीन गुना तक सेल बढ़ती रही है। जिले में एक दिन में लोग साढ़े तीन करोड़ की शराब पीते हैं। इसमें सवा करोड़ रुपये की अंग्रेजी शराब बिकती है, जबकि एक करोड़ 60 लाख की देसी शराब बिकती है। लगभग 65 लाख रुपये की बियर की रोजाना की सेल है। लेकिन होली एक दिन पहले अंग्रेजी शराब की लगभग छह करोड़ रुपये की बिक्री हुई है। जबकि पांच करोड़ रुपये के आसपास देसी शराब की बिक्री हुई है। यह बिक्री का डाटा आबकारी विभाग ने जारी किया है।
अभी लाइसेंस टेंडर और नए ठेका का भी दबाव है इसीलिए पुराना स्टॉक भी निकाला गया है। होली पर अधिक बिक्री होने की वजह से ब्रान्ड में कमी देखी गई। होली के दूसरे दिन खुले शॉप पर पहुंचे शराब आशिक को मनपसंद ब्रांड नही मिले। ऐसे में दुकानदारों का गोदामों में भीड़ देखने को मिली है। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि होली के मौके पर चार गुना अधिक शराब की बिक्री हुई है। इस बार होली पर 14 करोड़ की बिक्री हुई है। आम दिनों से चार गुना अधिक बिक्री हुई है।