प्रयागराज

प्रयागराज: अतीक अहमद और उसके परिवार की अब तक 3000 करोड़ की संपत्ति जब्त

3 years since murder of Atiq Ahmed-Ashraf: अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के 3 साल हो गए। अब तक करोड़ों की संपत्ति को जब्त की गई है। जब्त की गई एक संपत्ति पर प्रधानमंत्री आवास का भी निर्माण कराया गया है।

2 min read
फोटो सोर्स- ChatGPT

Three years since Atiq-Ashraf murder: अतीक अहमद मुख्य रूप से प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र के चकिया इलाके में रहता था। यहां पर उसकी आलीशान कोठी थी। जिसे 2020 में गिरा दिया गया। बताया जाता है अतीक अहमद का यह सबसे बड़ा कार्य स्थल था। जबकि धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया में ही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता और उसकी बेटों का घर था, जिसे भी 2023 में गिरा दिया गया। चकिया चौराहे जीटी रोड के निकट ही अतीक अहमद ने ऑफिस बनाया था। यहीं से भी अतीक अहमद पूरे गैंग का संचालन करता था। इसके अतिरिक्त राजरूपपुर चकिया रोड में एक गेस्ट हाउस था। कब तक 8 से 10 संपत्तियों को जब्त या नष्ट कर दिया गया। अतीक अहमद की 11000 करोड़ से 11684 करोड़ तक की संपत्ति होने का अनुमान है। ‌

ये भी पढ़ें

अतीक-अशरफ की हत्या: प्रयागराज में आज ही के दिन हुई थी, दोनों की पत्नी फरार, दो बेटे जेल में

सिविल लाइन एरिया में करोड़ों की जमीन

प्रयागराज के सिविल लाइंस पॉश इलाके में भी कई संपत्तियां थीं। जिसमें सिविल लाइन स्ट्रेटजी रोड स्थित बिल्डिंग है जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। महात्मा गांधी मार्ग पर भी एक बिल्डिंग है जिसकी कीमत 2 करोड़ है। सिविल लाइन लॉयल रोड पर हाई प्रोफाइल एरिया में काफी महंगी जमीन भी है। कसारी मसारी, प्रयागराज में भी प्लाट और मकान हैं जो काफी पहले खरीदीे गई थी। जिनकी कीमत अब करोड़ों में हो गई है।

जमीन को जब्त कर बनाया गया प्रधानमंत्री आवास

चकिया के पास राजरूपपुर में भी मकान और प्लाट हैं। बताया जाता है। यहां से भी नेटवर्क चलाया जाता था। लूकरगंज में भी अतीक अहमद की जमीन थी। जिसे प्रशासन ने खाली कराया है। इसी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत फ्लैट बनाए गए हैं, जिनका वितरण भी कर दिया गया।

लखनऊ में भी संपत्ति जब्त की गई

लखनऊ के गोमती नगर में भी अतीक अहमद की संपत्ति पाई गई। इसमें विजयंत खंड, गोमती नगर की बेनामी संपत्ति है। यह ईडी के जांच के दौरान यह खुलासा हुआ। दिल्ली के साउथ एक्स पार्ट 2 में फ्लैट और प्रॉपर्टी की जानकारी मिली, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

Also Read
View All