प्रयागराज

प्रयागराज में फ्लैट लेना हुआ आसान, जानिए पीडीए की तीन योजनाएं, जल्दी बुक करें सपनों का घर

नए साल के साथ ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने जनपद वासियों के लिए तोहफा लेकर आया है। लंबे समय से घर लेने की सोच रखने वालों के लिए सुनहरा मौका है। पीडीए की इस तीन आवास योजना के तहत आप अभी अपना सपनों का घर ले सकते हैं। पीडीए तीन आवसीय योजनाओं में लोगों के लिए फ्लैटों का बेहतरीन स्कीम दिया है। दो आवसीय योजनाओं में पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुकिंग शुरू की है। इसके अलावा एक आवसीय योजना में लाटरी का सिस्टम लागू किया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2022, 6:17 PM IST
home
home

प्रयागराज: नए साल के साथ ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने जनपद वासियों के लिए तोहफा लेकर आया है। लंबे समय से घर लेने की सोच रखने वालों के लिए सुनहरा मौका है। पीडीए की इस तीन आवास योजना के तहत आप अभी अपना सपनों का घर ले सकते हैं। पीडीए तीन आवसीय योजनाओं में लोगों के लिए फ्लैटों का बेहतरीन स्कीम दिया है। दो आवसीय योजनाओं में पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुकिंग शुरू की है। इसके अलावा एक आवसीय योजना में लाटरी का सिस्टम लागू किया है।

फ्लैट देखने लिए नहीं होगी झंझट

प्रयागराज के शहरवासियों को सुविधा देने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण फ्लैट दिखाने के लिए सुविधा दी जा रही है। विभाग की गाड़ी आप को साइड का विजिट कराएगी और विभाग तक लगाकर छोड़ेगी। अब आप को इस झंझट से मुक्ति मिलेगी। जो भी इच्छुक कस्टमर होगा उसके बोलने पर ही विजिट करने के लिए वाहन की व्यवस्था दी जाएगी।

यह है फ्लैट की खासियत

1- प्रयागराज प्राधिकरण द्वारा बनाये जा रहे फ्लैट पांच-छह महीने में तैयार हो जाएगा सिटी डेवलपमेंट प्लान। इस प्लान के लिए सिंगापुर की एजेंसी का चयन हुआ है।

2- पीडीए का थार्नहिल और सरोजनी नायडू रोड बनेगी विश्व स्तरीय। इन सड़कों के भवनों को भी एक स्वरूप में किया जाएगा। वेंडरों को भी किया जाएगा समायोजित।

3- इसके साथ ही इस योजना के तहत पेड़ों को काटा नहीं जाएगा। 30 हजार सजावटी और औषधीय पौधे सड़कों पर लगाएं जाएंगें। सभी सड़कों को व्यवस्थित रखने की भी योजना बनी है।

ये महत्वपूर्ण योजना, जिनका उठाये लाभ

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सभागार में पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद चौहान ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कालिंदीपुरम में मौसम विहार आवास योजना में 133 और नैनी में यमुना विहार आवास योजना में 158 फ्लैटों (टू-बीएचके) के लिए 'अपना घर पसंद करिए' योजना लागू की गई है। मौसम विहार योजना में शरद, शिशिर, हेमंत और बसंत श्रेणी के चार टावर हैं। शरद में थ्री बीएचके के 11, शिशिर में टू-बीएचके के 50, हेमंत में 33 और बसंत में 39 फ्लैट हैं। दोनों आवासीय योजनाओं में फ्लैटों के रेट 31 मार्च तक फ्रीज किए गए हैं। अगर आप चाहते हैं तो सपनों के घर लेने की तैयरी में जुट जाएं।

इन फ्लैटों का लाटरी सिस्टम से होगा आवंटन

पीडीए ने जानकारी देते हुए बताया कि जाह्नवी अपार्टमेंट, नैनी में वन-बीएचके श्रेणी के 144 फ्लैट बने हैं। इसकी लांचिंग पहली बार होगी। फ्लैट 44.47 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने हैं। भूतल पर 36 फ्लैटों का रेट 24 लाख बाकी 108 फ्लैटों की कीमत 20 लाख है। फ्लैटों का आवंटन लाटरी के माध्यम से होगा।

मिशन गंगा के तहत बने 415 फ्लैट

मिशन संगम के तहत 415 ऐसे आवंटी चिन्हित किए गए थे, जिन्हें किन्हीं कारणों से प्लाटों पर कब्जा नहीं मिल सका था। उसमें से 179 आवंटियों ने ही आवेदन दिए, जिन्हें प्लाट दे सकेंगे।

Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल