प्रयागराज

खुशखबरी: प्रयागराज में UPSC, NEET, JEE, SSC की निशुल्क कोचिंग, 10 जून तक आवेदन करें

Free coaching in Prayagraj: प्रयागराज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत कोचिंग के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। जिसकी अंतिम तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। जिलाधिकारी ने 'एक्स' पर यह जानकारी दी है।
2 min read
मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना, फोटो सोर्स- मेटा एआई
फोटो सोर्स- मेटा एआई

Free coaching in Prayagraj: प्रयागराज में यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, एसएससी, यूपीएसएसएससी आदि की तैयारी में लगे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। ऐसे छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग देने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में एक्स पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में अनुभवी शिक्षक मौजूद रहेंगे। सीटें सीमित हैं। इसलिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रशासन ने नंबर भी जारी किया है।

निशुल्क कोचिंग दी जाएगी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत के.पी. इण्टरमीडिएट कॉलेज मेडिकल चौराहा प्रयागराज में निशुल्क कोचिंग कक्षाएं चलाई जा रही हैं। इन कक्षाओं में UPSC, UPPSC, JEE, NEET, SSC और UPSSSC की तैयारी कराई जाएगी।

10 जून 2026 तक करें आवेदन

डीएम प्रयागराज ने एक्स पर बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं। कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास भवन प्रयागराज के कमरा नं. 78 से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यालय प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है।

आवेदन के लिए जरूरी प्रमाणपत्र

UPSC और UPPSC की कोचिंग के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक की अंकतालिका जरूरी है। NEET की तैयारी के लिए हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट लगेगी। वहीं SSC की कोचिंग के लिए भी हाईस्कूल और इंटर के प्रमाण पत्र चाहिए। इन सभी के साथ आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करनी होगी।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर में संपर्क करें

पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। यह सभी दस्तावेजों के साथ में संलग्न होना चाहिए। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को महंगी कोचिंग का विकल्प देना है। KP इंटर कॉलेज में विषय विशेषज्ञों द्वारा नियमित कक्षाएं संचालित की जाती हैं। योजना से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं 06392485722 या 08687855131 पर संपर्क कर सकते हैं।

Updated on:
22 May 2026 09:18 pm
Published on:
22 May 2026 09:18 pm