प्रयागराज

Prayagraj: 2025 का कुंभ देश की प्रतिष्ठा स्थापित करने वाला, अनिल राजभर का बड़ा बयान 

Prayagraj: 2025 का कुंभ देश की प्रतिष्ठा स्थापित करने वाला होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। प्रदेश का शासन-प्रशासन मेले की तैयारियों में लगा हुआ है। ऐसे में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अनिल राजभर ने बयान दिया है। आइये बताते हैं अनिल राजभर और केशव प्रसाद मौर्या ने क्या कहा 

less than 1 minute read
Uttar Pradesh Deputy CM Keshav Prasad Maurya and Minister Anil Rajbhar

Prayagraj में महाकुंभ 2025 का मेला लगने वाला है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। प्रदेश का शासन और प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार के कुंभ मेले को सफल बनाने के लिए सरकार कई स्तर पर तैयारयां कर रही है।

अनिल राजभर ने क्या कहा ?

श्रम एवं सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर कहा कि प्रशासन ने कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं, लोग उसका पालन करें और त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हों यही सरकार की प्राथमिकता है। अगर किसी ने सरकार और प्रशासन के नियमों की अनदेखी करने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं होगी। कुम्भ का आयोजन इस प्रकार किया जायेगा जिससे न केवल प्रदेश बल्कि देश का भी मान बढ़ेगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा ?

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2019 का कुंभ आपने देखा है। 2017 में हमारी सरकार बनने के बाद से माघ मेले में हमारी सरकार का ट्रेलर देखना शुरू किया था। कुंभ मेले में हमलोगों ने एक छोटी सी लघु पिक्चर दिखाई थी।

हमे उम्मीद है जो कुम्भ आ रहा है 2025 का वो ऐतिहासिक, भव्य, दिव्य और स्वच्छ होगा। 2019 में अगर 24 करोड़ लोग आये थे तो इसमें संख्या दुगनी भी हो सकती है। देशभर में कुंभ मेले को लेकर बहुत उत्साह है। जो तैयारियां होनी बाकी है बरसात के बाद शुरू होगी।

Also Read
View All

अगली खबर