प्रयागराज

रेलवे ग्रुप-बी परीक्षा की डेट फाइनल, जानें नया शेड्यूल और जरूरी डिटेल

पीयू बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही
file photo

भारतीय रेलवे में नौकरी कर रहे उन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो ग्रुप-सी से ग्रुप-बी अधिकारी बनना चाहते हैं। रेलवे बोर्ड ने सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए ग्रुप-बी पदों पर प्रमोशन के लिए नया परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2026 के रिक्त पदों के लिए आयोजित की जाएगी।

24 मई और 31 मई को कराई जाएगी परीक्षा

रेलवे बोर्ड के अनुसार, अब यह परीक्षा कंप्यूटर आधारितमोड में दो अलग-अलग तारीखों यानी कि 24 मई और 31 मई को कराई जाएगी। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर विभाग के 50% उम्मीदवार 24 मई को और बाकी 50% उम्मीदवार 31 मई को परीक्षा देंगे। चूंकि परीक्षा दो दिन होगी, इसलिए सभी उम्मीदवारों के साथ समानता बनाए रखने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू की जाएगी।

उम्मीदवारों को तैयारी के लिए मिला समय

बोर्ड ने पूरी चयन प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए एक मॉडल कैलेंडर भी जारी किया है। इसके मुताबिक, परीक्षा के नतीजे 22 जून को घोषित किए जाएंगे, जबकि अंतिम चयन सूची यानी पैनल 27 जुलाई को जारी होगा। इस संबंध में 2 अप्रैल को सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को सूचना भेज दी गई है। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि उम्मीदवारों को अब तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल गया है।

यह परीक्षा रेलवे कर्मचारियों के लिए करियर में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका है। खासतौर पर उन ग्रुप-सी कर्मचारियों के लिए, जो पे लेवल-6 या उससे ऊपर के पद पर कार्यरत हैं और कम से कम 5 साल की नौकरी पूरी कर चुके हैं। इस 30% कोटे के तहत कर्मचारी अपनी योग्यता के दम पर बिना लंबा इंतजार किए सीधे अधिकारी (ग्रुप-बी) पद तक पहुंच सकते हैं।

Updated on:
03 Apr 2026 08:19 pm
Published on:
03 Apr 2026 08:19 pm