प्रयागराज

प्रयागराज में दो सगे भाइयों की मौत का मामला: मृतक की भाभी और भाई गिरफ्तार, सपा MLA सहित कई की तलाश

Death of two brothers in Prayagraj: प्रयागराज में दो सगे भाइयों की मौत के बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Two accused arrested in murder case
सांकेतिक इमेज- पत्रिका

Prayagraj case of death of two brothers: प्रयागराज में दो सगे भाइयों की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार किया है, जबकि सपा विधायक सहित अन्य की तलाश जारी है। मामला भूमि विवाद से बताया जाता है। बीते 11 जून को छोटे भाई की घर के अंदर फांसी के फंदे पर लाश लटकी मिली थी। इसके बाद 3 जुलाई को बड़े भाई की लाश पेड़ से लटकी मिली।

अब परिजन दोनों की हत्या करने का आरोप लग रहे हैं। जिसमें सपा विधायक, मृतक की पत्नी सहित अन्य के खिलाफ ताहिर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि सपा विधायक सहित अन्य की भी तलाश की जा रही है। मामला गंगा पार हंडिया थाना क्षेत्र का मामला है। ‌

दो मौतों से परिजनों में छाया मातम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के गंगा पार हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सारयपीथा गांव में सुशील कुमार (35) का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला था। 3 जुलाई को हुई इस घटना से परिवार में कोहराम बच गया। इसके पहले 11 जून को गांव के बाहर स्थित पेड़ पर छोटे भाई संतोष कुमार का शव लटका मिला था। जिसकी शादी तीन दिन पहले ही हुई थी।

विधायक सहित अन्य के खिलाफ दी तहरीर

सुशील कुमार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने संतोष और सुशील की हत्या की आशंका व्यक्त की। इस संबंध में थाने में दी गई। तहरीर में बताया गया कि जमीन विवाद के कारण दोनों की ही हत्या की गई है। जिसमें सपा विधायक हकीम लाल बिंद, संतोष की पत्नी गौरी, गौरी का भाई आदि शामिल हैं। परिजनों की मांग है कि विधायक ने जो जमीन कब्जा की है उसे वापस कराया जाए, परिवार वालों की सुरक्षा की और झिरहरी गांव में उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है उसे भी मुक्त कराया जाए। मृतक के भाई सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

क्या कहती है पुलिस?

हंडिया थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर हकीम लाल बिंद, मृतक के छोटे भाई संतोष की पत्नी गौरी और उसके भाई सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें गौरी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि विधायक सहित अन्य की तलाश की जा रही है। जिसके लिए टीम का भी गठन किया गया है।

Also Read
View All