प्रयागराज

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 का रिजल्ट 15-16 जुलाई तक

UP Board 10th, 12th Result 2021 :- यूपी बोर्ड बोर्ड के सभापति एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार पांडेय ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 15 अथवा 16 जुलाई तक घोषित करने की बात कही
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2021, 11:10 AM IST
up_board_exam_result.jpg

प्रयागराज. UP Board 10th, 12th Result 2021 :- बस यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार करीब-करीब खत्म हो गया है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लगभग 56 लाख परीक्षार्थियों का परिणाम जारी करने की बोर्ड की ओर से तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। ऐसी उम्मीद है कि 15, 16 जुलाई तक यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2021 जारी हो सकता है।

यूपी बोर्ड बोर्ड के सभापति एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार पांडेय ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 15 अथवा 16 जुलाई तक घोषित करने की बात कही है। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा निरस्त करने के बाद जुलाई के दूसरे सप्ताह में परिणाम में घोषित करने की बात कही थी। हाईस्कूल परीक्षा में 29 लाख से अधिक और इंटरमीडिएट में 26 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए दिन रात तैयारी चल रही है। पहली बार बोर्ड की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बिना किसी परीक्षा के जारी किया जा रहा है।

असंतुष्‍ट परीक्षार्थियों को मिलेगा मौका :- 10वीं का रिजल्‍ट 9वीं के मार्क्‍स के आधार पर तथा 12वीं का रिजल्‍ट 10वीं, 11वीं और 12वीं के इंटरनल मार्क्‍स के आधार पर तैयार किया गया है। बोर्ड अपनी मार्किंग स्‍कीम पहले ही जारी कर चुका है। बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्‍ट नहीं होंगे, उन्‍हें परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर