भाजपा सांसद का प्रतिनिधि गिरफ्तार :- लखीमपुर खीरी जिले में पसगवां ब्लाक प्रमुख नामांकन में सपा प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक से बदसलूकी बाद यह मामला सुर्खियां में छा गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर संज्ञान लेते हुए सीओ समेत छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था, लेकिन भाजपा सांसद रेखा वर्मा पर आरोपियों को शह देने के आरोप लग रहे थे। रविवार को इन्हीं आरोपों में उनके प्रतिनिधि सुमित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया।