प्रयागराज

UP School Timing Change : भीषण गर्मी की वजह से एक से आठवीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली, नया शेड्यूल जानें

Uttar Pradesh School Timing सात अप्रैल से पहली क्लास से लेकर आठवीं क्लास तक के परिषदीय विद्यालयों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया गया है। यह बदलाव मौसम की वजह से किया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इस आशय का आदेश जारी किया है। स्कूल खुलने के नए शेड्यूल से शिक्षक और स्कूली छात्र राहत महसूस कर रहे हैं। जानें नया शेड्यूल।
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2022, 10:45 PM IST
,
UP School Timing Change : भीषण गर्मी की वजह से एक से आठवीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली, नया शेड्यूल जानें,UP School Timing Change : भीषण गर्मी की वजह से एक से आठवीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली, नया शेड्यूल जानें

यूपी में मौसम का मिजाज बेहद कड़क है। सूबे के कई जिलों में भीषण गर्मी के साथ लू चल रही है। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर रखा है कि, अप्रैल में आने वाले कई दिन भीषण गर्मी और लू चलेगी। भीषण गर्मी की इस गंभीर समस्या को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों स्‍कूल खुलने के समय में बदलाव किया है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे के बीच पढ़ाई होगी। हालांकि शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक दोपहर 1.30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इस आशय का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मान्यता प्राप्त विद्यालयों में समय का निर्धारण करने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति अधिकृत होगी। गौरतलब है कि अभी तक परिषदीय स्कूल सुबह 8.00 से दोपहर 2.00 के बीच संचालित हो रहे थे।

बीएसए के प्रस्‍ताव को डीएम ने दी मंजूरी

भीषण गर्मी को देखते हुए बीएसए प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी ने एक प्रस्ताव तैयार कर डीएम के पास भेजा। डीएम प्रयागराज संजय खत्री ने 6 अप्रैल को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि, 7 अप्रैल से 20 मई तक परिषदीय विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। इसके साथ ही 30 अप्रैल तक चलने वाला स्कूल चलो अभियान भी जारी रहेगा। स्कूल खुलने का समय बदलने से शिक्षकों को सर्वे कार्य में सहूलियत होगी और स्कूली बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी।

20 मई तक नया शेड्यूल

बीएसए प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी के अनुसार, 20 मई तक परिषदीय विद्यालय इसी शेड्यूल पर संचालित होंगे। 21 मई से 20 जून तक परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश शुरू हो जाएगा। स्कूल खुलने के समय बदलाव का शिक्षकों, शिक्षक संगठनों और बच्चों ने स्वागत किया है।

मौसम विभाग का अलर्ट, भीषण गर्मी बढ़ेगी और लू चलेगी

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी के अधिकतर जिलों में तापमान अभी और बढ़ेगा। आगामी दो-तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के समय लू चलने की स्थिति बनी रहेगी। मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो, तो ‘लू’ का ऐलान किया जाता है।

Updated on:
9 Apr 2022, 10:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर