प्रयागराज

प्रयागराज में अखिलेश यादव ने कहा- चोर, चोर सौतेले भाई, भाजपा के शब्दकोश में ना धर्म, न शर्म

Akhilesh Yadav Prayagraj Visit: प्रयागराज में अखिलेश यादव ने कहा कि नेशन फर्स्ट का नारा देने वालों के लिए डोनेशन फर्स्ट है। अखिलेश ने कहा- चोर-चोर सौतेले भाई, जिन्होंने चुराई राम की पाई।
2 min read
Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

Akhilesh Yadav Prayagraj visit: प्रयागराज में अखिलेश यादव ने अयोध्या श्रीराम मंदिर दानपात्र में चोरी मामले पर कहा- असली संतो को अपनी बात नकली संतों तक पहुंचने में समय लगेगा। भाजपा के शब्दकोश में ना धर्म है और न ही शर्म है। अखिलेश ने पेपर लीक मामले पर भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि हाई स्कूल और इंटर तक के पेपर लीक हुए हैं।

गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि सनातन धर्म की रक्षा हो। लेकिन सनातन धर्म की आड़ में गोरखधंधा न चले। मुख्यमंत्री के अपने गृह जनपद में 77 पीएचसी में से केवल 9 पीएचसी चल रहे हैं, बाकी सब बंद हो गए हैं। 500 प्राइमरी स्कूलों में भी ताला पड़ गया है।

अखिलेश बोले- बीजेपी संविधान बदल देगी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के संविधान बदलने की बात जनता जान गई। इसके बाद उन्होंने उन्हें हरा दिया। अब संस्थाओं के माध्यम से दबाव बनाकर सांसदों को तोड़ रहे हैं, जो काम जनता ने नहीं करने दिया। वही काम सांसदों के माध्यम से करने जा रही है। बीजेपी संविधान बदलने का काम करेगी।

उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी

अखिलेश यादव ने कहा कि जिन छात्रों की उम्र सीमा निकल गई है उन्हें भविष्य में न्यूनतम 3 साल की छूट दी जाएगी। समाजवादी पार्टी की सरकार में इसके पहले भी यह छूट दी गई थी। लेकिन बीजेपी छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

जनता राम मंदिर दानपात्र का हिसाब मांग रही 

अखिलेश यादव ने कहा कि श्री राम मंदिर दानपात्र से चोरी किए गए धन का जनता हिसाब मांग रही है। इन लोगों की निगाह  नेशन पर नहीं डोनेशन पर है। जो लोग नेशन फर्स्ट की बात करते थे अब उनके लिए लग रहा है कि डोनेशन फर्स्ट है। इस मौके पर उन्होंने चोर चोर सौतेले भाई, जिन्होंने चुराई राम की पाई और देखो जा रहा वह भाजपाई, जिसने खाई राम की पाई का स्लोगन दिया।

संविधान के अनुसार नहीं दिया गया आरक्षण

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान से जो हक और सम्मान मिलना चाहिए उस पर सरकार बड़े पैमाने पर ऑर्गेनाइज्ड-वे में घोटाला कर रही है। पिछले 10 सालों में सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन जब सच्चाई जानने की कोशिश की तो बड़ा खुलासा सामने आया।

पीडीए घोटाला पर निकल गई पत्रिका को दिखाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2019 में संविधान से मिलने वाला आरक्षण नहीं दिया गया। ओबीसी को 27 परसेंट, शेड्यूल कास्ट को 21%, शेड्यूल ट्राइब्स को 2% मिलता है। लेकिन ओबीसी, शेड्यूल कास्ट और शेड्यूल ट्राइब्स को मानक से काम या बिल्कुल आरक्षण नहीं दिया गया। इन सवालों का जवाब भारतीय जनता पार्टी ने नहीं दिया है।

Updated on:
28 Jun 2026 05:48 pm
Published on:
28 Jun 2026 05:48 pm
Also Read
View All