26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरविंद केजरीवाल आज करेंगे रामलला के दर्शन, बोले- अब तक चंपत राय पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई, ट्रस्ट में क्यों बरकरार

Arvind Kejriwal Ayodhya visit: अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन करने के लिए आ रहे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय और ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एसआईटी के गठन पर ही  प्रश्नचिन्ह लगा दिया।
2 min read
Google source verification
श्री राम मंदिर चढ़ावा विवाद, फोटो सोर्स-

फोटो सोर्स-

Arvind Kejriwal Ayodhya visit: श्री राम लला के दर्शन करने के लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंचे। आज शुक्रवार को श्री राम लला के दर्शन करेंगे। इससे पहले उन्होंने  पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एसआईटी लोगों को धोखा देने के लिए बनाई गई है। बिना मुकदमा के एसआईटी का गठन नहीं होता है। किस कानून के तहत यह एसआईटी बनाई गई है। इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर अरविंद केजरीवाल का पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ऐसे समय अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंचे हैं जब राम मंदिर दान पत्र में चढ़ावे में चोरी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर के दान पात्र और चढ़ावे में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन सबके बीच ने दान पात्र में चोरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इससे करोड़ों हिंदुओं के आस्था को ठेस पहुंची है। लोगों ने बहुत भावना के साथ चरण पादुका और हीरे जेवरात आदि को चढ़ाया था। उनको भी चोरी कर लिया गया है। दान पात्र से नगद भी चोरी किया गया है। एक भक्त ने 200 किलो चांदी मंदिर में चढ़ाया था वह भी चोरी हो गया है। श्री राम मंदिर में हुई इस घटना से दिल आहत है। करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।

पीएमओ की देखरेख में बनाया गया ट्रस्ट

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्री राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री कार्यालय की देखरेख में बनाए गए ट्रस्ट ने कराया है। जिसके जनरल सेक्रेटरी चंपत राय हैं। उन्हीं के हाथों में श्री राम मंदिर का नियंत्रण है। उन्होंने सवाल उठाया की चंपत राय कौन है, कहां से आया है, चंपत राय ना तो कोई संत है और ना ही महात्मा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी अभी चंपत राय को हटाया नहीं गया है। क्या जिन्हें सबूत मिटाने के लिए समय दिया जा रहा है, क्या गवाहों को पलटने का भी मौका दिया जा रहा है? इन सब सवालों का जवाब देश की जनता चाहती है।

बिना मुकदमा के एसआईटी का गठन कैसे?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 100 रुपए चोरी की का मुकदमा थाने में लिखा जाता है। लेकिन यहां अरबों रुपए चोरी हो गई। बिना मुकदमा के एसआईटी का गठन किस आधार पर किया गया है? सीआरपीसी में लिखा है कि मुकदमा दर्ज के होने बाद ही एसआईटी बन सकती है। उन्होंने पूछा कि एसआईटी किस कानून के अंतर्गत बनाया गया है? जिसके पास कोई पावर नहीं है। लोगों को धोखा देने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी का काम बड़े-बड़े लोगों को बचाना रह गया है। उन्हें जानकारी हुई की एसआईटी छोटे-छोटे कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। यह चोरी बड़े लोगों के सह के बिना नहीं हो सकती है। यह कोई मामूली चोरी नहीं है। यह बहुत संगीन मामला है। अरविंद केजरीवाल रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के लिए जाएंगे।