प्रयागराज

यूपी के इस मंत्री को BJP इलाहाबाद से दे सकती है लोकसभा टिकट

यूपी में कई भाजपा के सांसदों के टिकट कटने की चर्चा, लिस्ट में श्यामा चरण गुप्त का भी नाम!

3 min read
नरेन्द्र मोदी और अमित शाह

प्रसून पाण्डेय
इलाहाबाद. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के यूपी दौरे के साथ ही सूबे में सियासी हलचल बढ़ गई है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश भर में 80 में से 73 सीटें मिली थी, वहीं तीन उपचुनाव में हारने के बाद 68 सीटें बची हैं। प्रदेश में भाजपा ने जिन तीन सीटों को गंवाया उनमे फूलपुर सीट बेहद महत्वपूर्ण रही। फूलपुर उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में खुद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी चुनाव की रणनीति और संगठनात्मक परिदृश्य को समझने के लिए जमीन पर उतरे हैं। शाह के पहले चरण के यूपी दौरे के बाद कई दिग्गज सांसदों के टिकट कटने की खबरें हैं। इस लिस्ट में इलाहाबाद के मौजूदा सांसद श्यामाचरण गुप्त का नाम भी सामने आ रहा है। उनके बाद इस सीट पर किसे टिकट दिया जाएगा इस सवाल का जवाब भी सियासी गलियारों में खूब चर्चा का विषय है। चर्चा है कि यूपी की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को इलाहाबाद से बीजेपी लोकसभा का टिकट दे सकती है। आगामी 27 जुलाई को अमित शाह का इलाहाबाद दौरा लगभग तय है। 2016 में यूपी चुनाव का शंखनाद इलाहाबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन कर भाजपा ने किया था। सियासी जानकार मानकर चल रहे हैं कि शाह यहां कोई ऐसा संकेत दे सकते हैं।


टिकट कटने की बात पर सांसद मौन
अमित शाह के यूपी दौरे के साथ कई सांसदों की टिकट कितने की चर्चा सुर्खियों में है, जिनमें इलाहाबाद सीट के मौजूदा सांसद श्यामाचरण गुप्ता का भी नाम सामने आ रहा है। गौरतलब है श्यामाचरण गुप्ता समाजवादी पार्टी से टूटकर बीते लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के पाले में आ गये थे। लेकिन सांसद बनने के कुछ दिनों बाद से उनकी नाराजगी जग जाहिर होने लगी। श्यामाचरण अपने बयानों से पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी करते रहे। श्यामा चरण गुप्ता ने सार्वजनिक तौर पर उस वक्त पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला जब उनके बेटे और पत्नी को विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मिला। सीएम बनने के बाद पहली बार इलाहाबाद पंहुचें योगी आदित्यनाथ खुद श्यामा चरण से मिलने पहुचें थे।

ये भी पढ़ें

मनगवां में रेत की मंडी, इलाहाबाद भेजा जा रहा बालू, न रॉयल्टी न रमन्ना

यूपी जीत के बाद पहली बार आ रहे अमित शाह
यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अमित शाह पहली बार इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। कि माना जा रहा है कि इस दौरान जिले की दोनों सीटों पर शाह संगठनात्मक चर्चा के बाद कोई बड़ा संकेत दे सकते हैं। जिसके चलते जिले की दोनों सीटों के दावेदारों में खलबली मची है। वहीं तत्कालीन सांसद श्यामाचरण गुप्ता इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। जहां एक तरफ श्यामाचरण गुप्ता का टिकट काटने की चर्चा सुर्खियों में है। तो वहीं इलाहाबाद संसदीय सीट पर यूपी के कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का नाम चर्चा में है। पार्टी के वरिष्ठ नेता की माने तो केंद्रीय नेतृत्व तक इस बात की चर्चा है। बता दें की डॉ. रीता बहुगुणा जोशी विधानसभा चुनाव ठीक पहले कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा है। डॉ रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

जिले के यमुनापार की सीटो पर मजबूत पकड़
डॉ. रीता बहुगुणा पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी है ,हेमवती नंदन बहुगुणा इलाहाबाद लोकसभा सीट सांसद रह चुके हैं।बहुगुणा परिवार की पकड जिले की यमुनापार क्षेत्र में बेहद मजबूत मानी जाती है जिसमें इस संसदीय क्षेत्र की मेजा करछना बारा महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र शामिल है। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि बहुगुणा के नाम की चर्चा पार्टी के अंदर भी बहुत तेजी से चल रही है। हालांकि इस मुद्दे पर कोई कुछ खुल कर बोलने को तैयार नहीं। पार्टी नेता की माने तो केंद्रीय नेतृत्व आगामी दौरे पर भले ही अपने पत्ते न खोले लेकिन संगठनात्मक तौर पर राय सुमारी तय है।

इलाहाबाद की पहली महिला मेयर रहीं रीता बहुगुणा
डॉ जोशी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मेडुअल हिस्ट्री की प्रोफेसर रही हैं। रीता बहुगुणा इलाहाबाद की पहली महापौर चुनी गई थी, 1995 से 2000 तक महापौर रहीं। 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर कैंट विधानसभा में जीत मिली वहीं। 2017 के विधानसभा चुनाव में रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा का दामन थामा और एक बार फिर कैंट विधानसभा की विधायक चुनी गईं। रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मिनिस्टर है जोशी लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रही,लंबे समय तक अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रही है।

ये भी पढ़ें

यूपी के इलाहाबाद में एक शख्स ने सिलेंडर में आग लगाकर सरेआम महिला को दौड़ाया, देखें वीडियो
Published on:
14 Jul 2018 02:15 pm
Also Read
View All