उत्तर प्रदेश सरकार ने रेत में पूरी तरह बैन लगा दिया है जिससे वहां पर रेत की किल्लत मची हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां चोरी छुपे खनिज विभाग के सह पर रेत का काला कारोबार हो रहा है। मनगवां में कई स्थानों पर हजारों घन मीटर रेत डंप है, लेकिन तो खनिज विभाग कभी इनको नोटिस दिया न तो इनकी रॉयल्टी, रमन्ना आदि की चेकिंग की, कि आखिर यह भारी मात्रा में रेत कहां से लाया जा रहा है।